फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocates of the nine charred by fire Mdhe

आग से अधिवक्ताओं के नौ मड़हे जले

Fri, 19 Feb 2016 12:58 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Fri, 19 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Advocates of the nine charred by fire Mdhe
दीवानी कचहरी परिसर में गुरुवार की भोर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें अधिवक्ताओं के नौ मड़हे, फर्नीचर, स्टांप वेंडर की गुमटी और उसमें रखे सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


आग की लपटें देख न्यायालय परिसर में तैनात पीएसी ने पुलिस व अग्नि शमन विभाग को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इस दौरान आग बुझाने में दो पीएसी के जवान मूलचंद और राजनाथ झुलस गए। उधर आग लगने की जानकारी पाकर मौके पर प्रभारी जिला जज राधेश्याम यादव व एडीजे चतुर्थ बुधिराम यादव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था में रात में लगे चार चौकीदारों को निलंबित कर दिया गया।  गुरुवार की भोर में दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित अधिवक्ताओं के मड़हे में अज्ञात कारणों से आग लग गई।

 आग की लपटें देख आसपास के लोग जुट गए थे। परिसर में मौजूद पीएसी के जवानों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी पाते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड  मौके पर पहुंची।

इसके बाद आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया।  घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह जब तक आग पर काबू पाया, तब तक अधिवक्ता तेजबहादुर सिंह, दुष्यंत सिंह, कृपाशंकर सिंह, अशोक कुमार सिंह, दानबहादुर सिंह, मनोज, विजय

 श्रीवास्तव, विकास यादव, रमाशंकर यादव, कौशलेंद्र यादव, सुनील कुमार, रमेंद्रनाथ श्रीवास्तव, गुरुप्रसाद पांडेय आदि के मड़हे व उसमें रखे फर्नीचर तथा स्टांप वेंडर मुन्ना सिंह की गुमटी व उसमें रखे सामान जलकर नष्ट हो गई।


 उधर मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी जिला जज राधेश्याम यादव ने रात में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात चार चौकीदार विनय यादव, आदित्य यादव, रबींद्र यादव  और इंद्रबहादुर उपाध्याय को निलंबित कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed