{"_id":"67c837606c5228c1cc0f18b4","slug":"adrm-conducted-a-surprise-inspection-of-the-newly-constructed-railway-premises-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News : एडीआरएम ने नवनिर्मित रेलवे परिसर का किया औचक निरीक्षण, मातहतों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News : एडीआरएम ने नवनिर्मित रेलवे परिसर का किया औचक निरीक्षण, मातहतों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
Wed, 05 Mar 2025 05:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 05 Mar 2025 05:07 PM IST
सार
एडीआरएम ने नवनिर्मित भवन सहित स्टेशन पर हो रहे कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिली और खामियों को दूर करने के लिए अपने मातहतों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
स्टेशन परिसर में निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शाहगंज-स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार की दोपहर अपने सैलून से पहुंचे एडीआरएम ने नवनिर्मित भवन समेत स्टेशन पर हो रहे कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) लाल जी चौधरी अपने मातहतों के साथ बुधवार की दोपहर अपने सैलून से स्थानीय रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रनिंग रुम, भोजनालय, आरपीएफ बैरक, स्टेशन पर साफ-सफाई, कैंटीन समेत स्टेशन पर हो रहे नवनिर्माण भवन रेलवे ट्रैक का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मिली खामियों पर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि निरीक्षक की सभी व्यवस्थाएं संतोष जनक पाई गई। स्टेशन पर हो रहे विकाश कार्यो की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस दौरान एडीआरएम के साथ डीएमई दीपक वार्ष्णेय, एईई अशोक कुमार यादव, टीआई नवीन कुमार, स्टेशन अधीक्षक बी के यादव, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुनील दिवाकर, प्रभु नरायन सिंह, सीएल आई पी के रजक, लालमन यादव समेत अन्य विभागीय उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन