फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Admissions are still going on in colleges, studies are stuck

कॉलेजों में अभी भी चल रहा दाखिला, पढ़ाई अटकी

Wed, 04 Nov 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Admissions are still going on in colleges, studies are stuck
जौनपुर। कोरोना काल के चलते महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया बेपटरी हो गई है। नवंबर शुरू होने के बाद भी सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश अब तक पूरा नहीं हो पाया है। कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों की तमाम सीटें खाली हैं। प्रवेश को लेकर कमोवेश सभी कॉलेजों में स्थिति एक जैसी है। किसी कॉलेज में प्रमोशन पाने वाले छात्र दाखिला के लिए कतार में खडे़ हैं तो कहीं फ्रेश प्रवेश वाले छात्र फीस काउंटर पर लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं। कोविड-19 के कारण छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कॉलेज आने की हिदायत दी जा रही है। इसके चलते छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। विवि ने एक सप्ताह पहले प्रमोशन वाले छात्रों का रिजल्ट जारी किया है। यह छात्र अगली कक्षाओं में दाखिला के लिए महाविद्यालय में पहुंच रहे हैं। राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, शिया डिग्री कॉलेज समेत अन्य महाविद्यालय में भी दाखिला के लिए छात्र पहुंच रहे हैं। टीडी पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सरोज सिंह का कहना है कि स्नातक व स्नातकोत्तर के कई विषयों के लिए दाखिला अभी चल रहा है। इस बार प्रक्रिया भी देर से शुरू हुई है। लिहाजा इसका भी असर है। शीघ्र ही प्रवेश पूरा कर शिक्षण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed