{"_id":"4b2a2a190260eb358e5f65986434fd03","slug":"activists-blew-collector-mla-s-effigy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं ने फूंका जिलाध्यक्ष, विधायक का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं ने फूंका जिलाध्यक्ष, विधायक का पुतला
ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
भाजपा द्वारा जारी जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की सूची को लेकर पार्टी के अंदर असंतोष है। प्रत्याशियों की सूची को लेकर कहीं पुतला दहन हो रहा है तो कहीं नारेबाजी कर कार्यकर्ता विरोध जता रहे हैं। सुइथाकला प्रतिनिधि के अनुसार, सुइथाकला मंडल इकाई कार्यकर्ताओं ने वार्ड संख्या 12 सामान्य सीट पर पिछड़े वर्ग के प्रत्याशी बनाए जाने के खिलाफ जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह और भाजपा नेता दीपचंद्र राम का पुतला फूंककर विरोध जताया।
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष एलके वाजपेयी को पत्र लिखकर मामले को सुलझाने की मांग की है। इस मौके पर विनोद सिंह, बाल कृष्ण तिवारी, सोनू तिवारी, पवन दुबे, विजय प्रताप तिवारी, बंश प्रताप सिंह, जगदंबा, पिंकू आदि मौजूद थे। मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, वार्ड संख्या 42 से पैनल में नाम होने के बाद भी विधायक के करीबी को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर जसवंत पांडेय, कृष्ण कुमार दुबे, रामजी दुबे, सुशील दुबे आदि मौजूद थे।
बरसठी प्रतिनिधि के मुताबिक, वार्ड नंबर 52 से जिला पंचायत चुनाव के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी न बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष है। कार्यकर्ताओ ने कटवार में बैठक कर पार्टी के शीर्ष नेताओं के निर्णय का विरोध किया है। भाजपा कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य गंगा सिंह ने कहा कि इस वार्ड से सूबे के कैबिनेट मंत्री की बहू चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों ने प्रत्याशी नहीं उतारा। जबकि इस वार्ड से नगीना पत्नी प्रदीप शर्मा व सुमन पत्नी चन्द्रभान का नाम बतौर प्रत्याशी भेजा गया था। कार्यकर्ताओ ने प्रदेश कार्यालय और राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिकायत करेंगे। बैठक में चंद्रभान सिंह, प्रदीप शर्मा, गिरजेश सिंह, सुमन सिंह, नगीना देवी आदि लोग रहे।