फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Account transfer was expensive, fraud of six lakhs

Jaunpur News: खाता ट्रांसफर कराना पड़ा महंगा, छह लाख की ठगी

Wed, 01 Nov 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Account transfer was expensive, fraud of six lakhs
खुटहन। क्षेत्र के बड़सरा गांव निवासी व मर्चेंट नेवी में काम करने वाले युवक को अपना एनआरआई खाता ट्रांसफर के लिए यश बैंक के कस्टमर केयर से बात करना भारी पड़ गया। आरोप है कि उसने टोलफ्री नंबर पर थोड़ी देर बात करने के बाद उसे रख निजी नंबर से काल कर झांसे में लेकर एक ऐप डाउनलोड करा दिया। जिसके बाद उसके खाते से छह लाख रुपये पार कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस वाराणसी व खुटहन थाने में अज्ञात कस्टमर केयर के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम व धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी विवेकानंद तिवारी का आरोप है कि वह मर्चेंट नेवी में काम करता है। उसका मुंबई के उल्लास नगर स्थित यश बैंक में एनआरआई खाता है। वह अस्वस्थ होने के चलते लगभग एक माह पूर्व गांव आया था। पखवाड़ा पूर्व वह अपना खाता जौनपुर में ट्रांसफर कराने के लिए बैंक द्वारा दिए गए टोलफ्री नंबर पर फोन किया। आरोप है कि कस्टमर केयर ने जानकारी लेने के बाद फोन रख दिया। थोड़ी देर बाद उसने निजी नंबर से फोन किया। उसने एक ऐप का लिंक भेज उसे डाउनलोड करने को कहा। आरोप है कि डाउनलोड होने के कुछ देर बाद उसके खाते से छह लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। जिसका मोबाइल पर मैसेज देख उसने खाता संचालन रोकवा दिया। यह भी आरोप है कि घटना की सूचना थाने पर दी गई तो उसे बताया गया कि जिले के साइबर थाना में तहरीर दीजिए। वहां जाने पर मामला पांच लाख से ऊपर होने के चलते उसे साइबर क्राइम सेल वाराणसी भेज दिया गया। जहां पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया। घटना का एक और मुकदमा स्थानीय थाने में भी दर्ज कर लिया गया। पीड़ित पैसों की वापसी की उम्मीद लगाए बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed