फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ABVP opposes Tamil Nadu government by forming human chain

अभाविप ने मानव शृंखला बनाकर तमिलनाडु सरकार का किया विरोध

Fri, 18 Feb 2022 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
ABVP opposes Tamil Nadu government by forming human chain
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने टीडी कालेज में मानव शृंखला बनाकर तमिलनाडु की छात्रा लावण्या को न्याय दिलाने की मांग की। तमिलनाडु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध किया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं का आरोप है कि मिशनरी विद्यालय की ओर से धर्म परिवर्तन का दबाव डालने पर लावण्य ने आत्महत्या कर ली। सीबीआई जांच की मांग को लेकर तमिलनाडु में आंदोलन कर रहे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया। हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई जांच के आदेश के विरोध में तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसी के विरोध में विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी एवं कार्यकर्ता तमिलनाडु सरकार का विरोध कर रहे हैं। इसमें छात्राओं ने उग्र रूप से समाज के विघटनकर्ता षड्यंत्रकारी मिशनरियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी क्रम में महाविद्यालय के कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर लावण्या को न्याय देने की मांग की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य डेजी सिंह ने कहा कि शिक्षा के आड़ में मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण का खतरनाक षड्यंत्र रचा जा रहा है। महाविद्यालय इकाई मंत्री प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि प्रशासन ऐसे लोगों को चिन्हित कर जल्द से जल्द कार्रवाई करें नहीं तो सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। इस मौके पर विभाग संयोजक कौतुक उपाध्याय, अभिषेक त्रिपाठी, अविशी श्रीवास्तव, गौरी तिवारी, तनु सिंह, आंचल, पूर्णिमा ,अमन विश्वकर्मा, मोनू यादव, प्रशांत सिंह, दीपक यादव, रोमित मोदनवाल, शेखर सिंह, रवि विश्वकर्मा, मौर्य, आशीष, शुभी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed