फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Aadhar special drive started in Jaunpur postal division

जौनपुर डाक मंडल में शुरू हुआ आधार स्पेशल ड्राइव

Thu, 17 Feb 2022 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Aadhar special drive started in Jaunpur postal division
जौनपुर। डाक मंडल के समस्त आधार केंद्रों पर क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी से आयोजित आधार स्पेशल ड्राइव के तहत सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक आधार अपडेट एवं नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। आधार अपडेट एवं नवीनीकरण के लिए किसी भी प्रकार का टोकन लिए जाने की आवश्यकता नही है। डाक अधीक्षक पीसी तिवारी ने बताया ने बताया कि इन आधार केन्द्रों पर स्पेशल ड्राइव का आयोजन प्रधान डाकघर जौनपुर, चंदवक उपडाकघर, जौनपुर कचहरी उपडाकघर, महाराजगंज उपडाकघर, बालवरगंज उपडाकघर, बरसठी उपडाकघर, बदलापुर उपडाकघर, मुंगराबादशाहपुर उपडाकघर, गौराबादशाहपुर उपडाकघर, बाजार नेवरिया उपडाकघर, मडियाहूं मुख्य डाकघर, शाहगंज उपडाकघर, पट्टीनरेन्द्र उपडाकघर, खुटहन उपडाकघर, जफराबाद उपडाक घर, जलालपुर उपडाकघर, सरायमोहिद्दीन उपडाकघर, केराकत उपडाकघर, मछलीशहर उपडाक घर पर किया जाएगा। आधार नामांकन नि:शुल्क है। बच्चों की आयु 5 वर्ष एवं 15 वर्ष पूर्ण होने पर उनका अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी मुफ्त में किया जा रहा है। केवल डेमोग्रैफिक अपडेट (नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाईल नंबर, इमेल आईडी एवं लिंग) के लिए 50 रूपये और बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 100 रूपये शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed