जौनपुरः मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान
कई वर्षों से गांव में अकेले रहता था युवक, देवर और बेटे के साथ मुंबई में रहती है पत्नी
खेतासराय थाना क्षेत्र के पोरईकला गांव का मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर जिले में खेतासराय थाना क्षेत्र के पोरईकला गांव में मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने कमरे में फंदे से लटककर दी जान दे दी। वह घर में अकेले रहता था। सोमवार को कमरे से दुर्गंध उठने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया है।
पोरईकला निवासी जयप्रकाश राजभर (40) करीब छह वर्षों से घर पर अकेले रह रहे थे। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी और एक बेटा मुंबई में उनके छोटे भाई के साथ रहते हैं। जयप्रकाश ऑनलाइन टिकट, आधार कार्ड बनाने आदि का काम करते थे।
पिछले कुछ समय से काम ठप होने से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी थी। पत्नी और बच्चों का साथ न होने से भी वह तनाव में रहते थे। शुक्रवार के बाद से उन्हें किसी ने नहीं देखा था। सोमवार को पास-पड़ोस के लोगों को जयप्रकाश के घर से दुर्गंध आने लगी तो वह उन्हें आवाज देने लगे। काफी देर तक कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने घर का चैनल गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया। जयप्रकाश का शव कमरे में छत की कुंडी के सहारे रस्सी से लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पत्नी व उनके भाई को दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के अनुसार मामला आत्महत्या का लग रहा है।
आसपास के लोगों से पूछताछ में भी जयप्रकाश के तनाव में रहने की बात सामने आई। शव देखने से एक दिन पुराना लग रहा था। पुलिस ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।