फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man drowned in the river while bathing, the body is being searched with the help of divers

Jaunpur News: नहाते समय युवक नदी में डूबा, गोताखोरों की मदद से शव की हो रही तलाश

Sun, 06 Jul 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
A young man drowned in the river while bathing, the body is being searched with the help of divers
जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सद्भावना पुल के पास गोमती नदी में रविवार की शाम नहाते समय एक युवक साहब लाल गौतम(25) डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को तलाशने में जुटी रही। पुलिस के अनुसार बक्शा थाना क्षेत्र के अलीगंज निवासी साहब लाल गौतम(25) रविवार की शाम 6 बजे सद्भावना पुल के पास गोमती नदी में नहाने के लिए उतर गया। कुछ देर बाद वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। उसकी चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने भी उसको बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाई। जब तक लोग प्रयास करते तब तक वह डूब चुका था। उसकी पहचान के वहां खड़े कुछ परचितों ने की। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से इस युवक के शव की तलाश के लिए काफी देर तक खोजबीन करती रही लेकिन देर रात तक शव नहीं मिला। इस बाबत शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्र ने बताया कि नदी में डूबे युवक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। परिजन भी आ गए हैं। 4 गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed