{"_id":"68c9ba88a3347ab9b307412f","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-140819-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के कमीर पट्टी गांव के पास रेलवे पटरी पर मंगलवार को ट्रेन के सामने कूदकर मुकुंदपुर निवासी दीपक (22) ने आत्महत्या कर ली। घटनास्थल के पास से ही पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में दीपक ने गांव के ही तीन युवकों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। लिखा है कि बहन इंसाफ मिलना चाहिए।
प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि कमीर पट्टी गांव के पास रेल पटरी पर ट्रेन की चपेट में आने से मुकुंदपुर निवासी दीपक की मौत हो गई। उसकी पहचान उसके चाचा गुलाब पटेल ने की। पिता जीतलाल ने बताया कि दीपक कई दिनों से तनावग्रस्त था।
मंगलवार की सुबह वह बिना किसी को कुछ बताए घर से बाहर गया था। दोपहर 2 बजे मुंबई जा रही गोदान एक्सप्रेस के सामने कूदकर उसने खुदकुशी कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। संवाद