{"_id":"60-85240","slug":"Jaunpur-85240-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्की में फंस कर बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्की में फंस कर बच्चे की मौत
Jaunpur
Updated Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुइथाकला। खेलते समय आटा चक्की की साफ्टीन में फंस कर कादीपुर निवासी राजमणि बिंद के तीन वर्षीय पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते बच्चा साफ्टीन में फंस कर जमीन में गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सोमवार को राजमणि का पुत्र दिव्यांशु आटा चक्की के पास खेल रहा था। आटा चक्की में लगी साफ्टीन तेजी से घूम रही थी। परिजन भी उसी जगह मौजूद थे। इसी दौरान एकाएक बच्चा खेलता हुआ तेजी से घूम रही साफ्टीन को पकड़ लिया। साफ्टीन ने उसे कई दफा जमीन पर पटक दिया। परिजन जब तक मशीन का कनेक्शन काटते बच्चे को कई जगह चोट आ गई। परिजन बच्चे को उठा कर फौरन अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।