फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अमेरिका के इशारे पर मुसलमानों पर जुल्म: कल्वे जव्वाद

अमेरिका के इशारे पर मुसलमानों पर जुल्म: कल्वे जव्वाद

Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। शिया धर्म गुरु कल्बे जव्वाद ने कहा कि शिया समुदाय पर पूरी दुनिया में अमेरिका के इशारे पर जुल्म हो रहा है। बलात्कार करने वालों को फांसी की सजा देनी चाहिए। महिलाएं जागरूक हों तो रुकेगी बलात्कार की घटनाएं। ये बातें उन्होंने बाजारभुआ स्थित स्व. इब्बन जैदी के मकान पर प्रेस वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में शिया समुदाय पर जुल्म ढाए जा रहे हैं। इसके पीछे अमेरिका और इजराइल का हाथ है। इराक, पाकिस्तान और बहरीन में शियाओं पर हो रहा कत्ले आम इंसानियत के खिलाफ है। इस्लाम में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है। कहा कि गैंगरेप के आरोपियों को फांसी पर लटका देना चाहिए। ईरान में ऐसा करने वालों को जब बीच सड़क पर फांसी पर लटकाया जाता था तो पूरी दुनिया इसको सही नहीं मानती थी। आज हमारे देश में भी महिलाएं और सभी लोग आरोपियों को सरेआम फांसी देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बारे में विचार कर के सख्त कदम उठाने की जरूरत है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं भी जागरूक हों। वे पर्दे का ख्याल रखें। पर्दे का हुक्म हर धर्म हैं। जरूरी नहीं की सभी महिलाएं बुर्का ओढ़े तभी पर्दा कहा जाएगा। दिक्कत इस बात से भी है कि लोगों ने पश्चिमी सभ्यता को अपनाना शुरू कर दिया है। इसे त्यागने की जरूरत है। इस मौके पर नासिरिया अरबी कालेज के महफूजुल हसन, सफदर हुसैन जैदी, मरकजी मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष शहेंशाह हुसैन, हाजी असगर, नजमुल हसन, हैदर अब्बास नौशू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed