{"_id":"60-84144","slug":"Jaunpur-84144-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोन्नति में आरक्षण ठीक नहीं: कल्वे जव्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोन्नति में आरक्षण ठीक नहीं: कल्वे जव्वाद
Jaunpur
Updated Fri, 21 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। शिया धर्म गुरु मौलाना कल्वे जव्वाद ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत अर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है। मौलाना कल्वे जौव्वाद गुरुवार को जौनपुर में ऐतिहासिक अलम नौचंदी व जुलूस-ए-अमारी को खिताब को संबोधित करने से पूर्व पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। प्रोन्नति में आरक्षण दिए जाने के बारे में कहा कि आरक्षण केवल नौकरी देते समय ही दिया जाना चाहिए। प्रोन्नति योग्यता और वरीयता के आधार पर होनी चाहिए, न कि आरक्षण के आधार पर। उन्होंने कहा कि प्रोन्नति में अगर आरक्षण एक वर्ग को दिया जाता है तो आरक्षण का लाभ पाले वाले सभी वर्ग को मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश में अमेरिका व इजरायल के दबाव से आर्थिक नीति बनाई जाती है जिससे देश में जहां महंगाई बढ़ी है वहीं भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे तक हो रहा है, उन्होंने कहा कि जिस दिन हमारे देश के नेता ईमानदार हो जाएंगे उस दिन भ्रष्टाचार समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि खुदरा व्यापार में एफडीआई से जनता तबाह हो जाएगी। कहा कि देश में अधिकांश फैसले अमेरिका के दबाव में लिए जाते हैं जो देश हित में नहीं है। दिल्ली में छात्रा से हुए गैंगरेप पर उन्होंने कहा कि अगर गुजरात के गोधरा दंगों के दौरान हुए दुष्कर्म व कतले आम करने वालों को सजा मिल गई होती तो शायद दिल्ली में यह जघन्य घटना न होती। घटना की निंदा करते हुए इसमें शामिल लोगों को सजा देने की मांग की।