फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   खड़े ट्रक से टकराई कार, दंपती समेत तीन मरे

खड़े ट्रक से टकराई कार, दंपती समेत तीन मरे

Fri, 26 Oct 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Fri, 26 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बक्शा। बनारस-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनियामऊ के पास खड़े ट्रक से कार टकरा जाने से दंपती और कार चालक की मौत हो गई। हादसे में मृतक दंपती की दो बेटियां घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां परिजनों के आने के बाद बनारस रेफर कर दिया गया। सभी लखनऊ से बनारस जा रहे थे। हादसा गुरुवार तड़के सुबह हुआ। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मिर्जापुर के रामबाग मिशन कंपाउंड निवासी रतन सेठ अपने (45) परिवार के साथ 17/5 राजपत कालोनी चौक लखनऊ में रहते थे। रतन सेठ की पत्नी डाली सेठ (40) की बहन का लखनऊ के चौक इलाके में नर्सिंग होम है। रतन सेठ दंपती इसी नर्सिग होम की देखरेख में रहते थे। बुधवार रात में सभी हुंडई कार से लखनऊ से बनारस के लिए निकले थे। गाड़ी मिर्जापुर के रामबाग निवासी प्रेम कुमार चल रहा था। सेठ दंपती के साथ इनकी बेटियां आद्रजा (15) और अदिशी (10) भी थीं। गुरुवार भोर में हाईवे पर बक्शा थाना क्षेत्र के नारायण सिन्हा इंटर कालेज के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में हुंडई कार घुस गई। स्पीड इतनी अधिक थी कि कार घिसटती हुई कुछ दूर तक गई। घटना के बाद आसपास के लोग भी दौड़े। कार में फंसे तीनों को बाहर निकाला। रतन सेठ तथा चालक प्रेम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। डाली को लेकर लोग अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। कार मेें बैठी आद्रजा और अदिशी गंभीर रूप से जख्मी हो र्गइं। तब तक थानेदार सिकंदर यादव भी पहुंच गए। पुलिस सभी को लेकर बक्शा पीएचसी पहुंची। यहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया तथा बच्चियों को फर्स्ट एड देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों के जेब से मिले पेपर के आधार पर पुलिस ने फोन कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर सुबह करीब दस बजे मिर्जापुर के लोग बक्शा पहुंचे और सभी की शिनाख्त की। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती बेटियों को लेकर परिजन बनारस चले गए।
विज्ञापन


00000000000000000000000000000

हादसों में दो बच्चों की मौत
- दशहरा मेला देखकर लौट रहे बालक को ट्रैक्टर ने रौंदा
- दुर्गा पूजा पंडाल के पास ट्रक ने चार को रौंदा, बालक की मौत

केराकत/जलालपुर। दो अलग-अलग हादसों में दो बच्चों की मौत हो गई। दुर्घटना में चार अन्य घायल हो गए। दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। एक बच्चे की मौत बुधवार सुबह हुई तो दूसरे की शाम को। एक बच्चा दशहरा मेला देखकर घर लौट रहा था तो दूसरा दुर्गा पूजा पंडाल में देवी दर्शन करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केराकत : जौनपुर-केराकत रोड पर पचवल डगरा के पास पूजा पंडाल सजाया गया था। बुधवार सुबह पास के शहाबुद्दीनपुर गांव के लोग दुर्गा पूजा पंडाल में देवी के दर्शन करने गए थे। इसी बीच बेकाबू ट्रक ने गांव के गोपी गिरी (60), त्रिलोकी गिरी (50), कैलाश यादव (41) को टक्कर मार दी। पूजा पंडाल में मौजूद लोगों ने हल्ला मचाया तो ट्रक चालक ने स्पीड बढ़ा दी। हड़बड़ी में सड़क किनारे खड़े शहाबुद्दीनपुर गांव के किशन (10) पुत्र संतोष ट्रक चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया चढ़ जाने के कारण किशन की मौत हो गई। पीछे से लोगों ने दौड़ाया जरूर लेकिन ट्रक केराकत की ओर भाग निकला। जानकारी होने पर केराकत कोतवाली के दारोगा इंद्रदेव तिवारी पहुंचे और पंचायतनामा कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। बच्चे की मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

जलालपुर : रेहटी वनपुरवा निवासी जयदेव यादव का बेटा सौरभ (12) बुधवार की शाम को त्रिलोचन महादेव बाजार में दशहरा मेला देखने आया था। शाम को वह अपने घर लौट रहा था। गांव की ओर जाने वाले ट्रैक्टर के इंजन पर सौरभ बैठ गया। हाईवे से थोड़ा अंदर त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर के झटके से सौरभ नीचे गिर गया। इसी बीच ट्राली का पहिया सौरभ के ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद चालक मुन्ना लाल सरोज को वाहन समेत लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सौरभ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed