Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   इमाम मेंहदी की याद में कश्ती पर जश्न

इमाम मेंहदी की याद में कश्ती पर जश्न

Sat, 07 Jul 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sat, 07 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। इमाम जमाना फाउंडेशन के तत्वाधान में शिया समुदाय के बारहवें इमाम हजरत इमाम मेंहदी अलैहिस्सलाम के जन्मदिन पर गुरुवार रात गोमती नदी में कश्ती पर जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में देश के जाने माने धर्मगुरु, मौलाना और शायरों ने इमाम को नजराने अकीदत पेश की। महफिल में रातभर लोगों ने इबादत कर मौला के जहूर की दुआ की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शाजान जौनपुरी ने सामरा की वादी से जब इमाम आएंगे, सब हुसैन वालों को एक जगह बुलाएंगे सुना कर लोगों का मन मोह लिया। इसके पूर्व गोमती नदी पर सदर इमामबाड़ा स्थित घाट से कश्ती पर जश्न शुरू हुआ। कटघरा घाट, क्षत्रिय घाट, अली घाट से गोमती की लहरों पर कसीदाखानी करते हुए कश्ती के साथ शाही पुल के करीब गूलर घाट पर पहुंचे। यहां जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू के नेतृत्व में कश्ती का जोरदार स्वागत किया गया। महफिल में जामिया इमाम जाफर सादिक के प्रमुख शिया धर्मगुरु मौलाना सै. सफदर हुसैन जैदी ने कहा कि इमाम की वेलादत की रात में अपने गुनाहों से तौबा करनी चाहिए। अधिक से अधिक समय अल्लाह की इबादत में गुजारना चाहिए। बारहवें इमाम आज भी जिंदा हैं। जरूरत के समय अल्लाह का हुक्म मिलने पर वे आगे आएंगे। मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने मुल्क में अमन और सलामती के लिए दुआ कराई। महफिल में दुवाये अरिजा पढ़ाई गई। हजारों लोगों ने अपनी मन्नत का अरिजा गोमती नदी में डाला। महफिल को इंद्रभान सिंह इंदू, सपा नेता नजमुल हसन नजमी, मिर्जा जावेद सुल्तान, जिशान हैदर बबलू, नसीम जिलानी, जफर मसूद, शहजादे हसन आदि ने संबोधित कर लोगों से इमाम के पद चिन्हों पर चलने की अपील की। शोला जौनपुरी, मोहम्मद अब्बास, मेंहदी जौनपुरी, लड्डू, मुश्ताक, जमीर जौनपुरी, मुनीर, यासिर बनारसी, फरमान गाजीपुरी, सादान जौनपुरी आदि ने नजराने अकीदत पेश की। इस मौके पर फलाहारी बाबा, सै. इब्ने हसन शहजादे, शाहिद अली हैदर, अदनान, गुलरेज, तालिब जैदी आदि मौजूद रहे। संचालन नदीम गाजीपुरी ने किया। अंत में फाउंडेशन के अध्यक्ष समर हैदर अजमी तथा महासचिव आरिफ हुसैनी ने सभी का शुक्रिया अदा किया। बक्शा: रन्नो उत्तर पट्टी गांव स्थित सदर इमामबाड़ा में आयोजित महफिल में मनाजिर फतेहपुरी, सज्जाद हल्लौरी, फैज धामपुरी, वसीम अल्वी मुरादाबाद आदि शायरों ने एक से बढ़ कर एक कलाम पेश किए। इस मौके पर मुख्तार मेंहदी, मो. अशफाक, अदील, रजा हैदर आदि मौजूद रहे। मोमबत्ती जला कर लोगों ने अपने घरों को रोशन किया। पुरखों की कब्र पर फातिहा पढ़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed