फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   858 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

858 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Sat, 07 Jul 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sat, 07 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। नगर निकाय चुनाव में उतरे 858 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को होगा। 71 टेबलों पर 284 कर्मचारी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। अध्यक्ष के आठ पदों के लिए 105 तथा सभासद के 145 पदों के लिए 753 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। जिले के पांच स्थानों पर मतगणना होगी। किसी भी तहसील हेड क्वार्टर को मतगणना केंद्र नहीं बनाया गया है। चार नगर निकायों की गणना स्कूलों में तथा चार की मंड़ी समितियों में होगी। ग्रामीण इलाकों के मतगणना केंद्रों पर वेब कैमरे लगाए जा रहे है। कंट्रोल रूम शहर की शीतला चौकिया मंडी में बना दिया गया है। कंट्रोल रूम से ही प्रेक्षक तथा जिला निर्वाचन अधिकारी मतगणना केंद्रों की हलचल की निगरानी करेंगे। हर मतगणना केंद्र पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट और अलग से माइक्रो आब्जर्बर तैनात किए गए है। मजिस्ट्रेट कानून व्यवस्था देखेंगे तथा माइक्रो आब्जर्बर मतगणना के विवादित मामलों का निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह छह बजे से ही मतगणना स्थलों पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के पहुंचने का क्रम शुरू हो जाएगा। ठीक आठ बजे मतों की गिनती शुरू करा दी जाएगी। एक बूथ की गणना पूरी होने के बाद दूसरी मतपेटिका गणना टेबल पर आएगी। मतगणना के तुरंत बाद मतों को फिर मतगणना एजेंटों के सामने मतपेटिका में भरकर सील किया जाएगा। सीलबंद मतपेटी दूसरे गोदाम में रखवाई जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरी मतपेटिका मतगणना टेबल पर पहुंचेगी। इस तरह सदस्य और चेयरमैन पद के उम्मीदवारों के मतों की गिनती एक साथ होगी। सदस्यों के परिणाम पहले जारी होंगे तथा चेयरमैन के परिणाम गणना पूरी होने के बाद ही जारी हो पाएगा।
विज्ञापन

जौनपुर नगर पालिका और जफराबाद नगर पंचायत की मतगणना शीतला चौकिया मंड़ी परिसर में होगी। मछलीशहर नगर पंचायत और मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका के मतों की गणना बिहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर में कराई जाएगी। मडि़याहूं नगर पंचायत के मतों की गिनती स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज मडि़याहूं तथा केराकत नगर पंचायत के मतों की गणना पब्लिक इंटर कालेज केराकत में होगी। शाहगंज नगर पालिका और खेतासराय नगर पंचायत के मतों की गिनती कृषि उत्पादन मंड़ी समिति शाहगंज में कराई जाएगी। केराकत, मडि़याहूं, मछलीशहर तथा शाहगंज मतगणना केंद्र पर वेब कैमरे लगा दिए गए हैं। इन कैमरों का लिंक जौनपुर स्थित शीतला चौकिया मतगणना केंद्र से होगा। यहीं से पांचों मतगणना केंद्रों की हर गतिविधि की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर नगर पालिका के मतों की गिनती के लिए 41 टेबल, जफराबाद नगर पंचायत की गिनती सिर्फ दो टेबल पर होगी। मुंगराबादशाहपुर के लिए पांच टेबल, मछलीशहर नगर पंचायत के लिए छह टेबल सजा दिए गए है। इसी तरह शाहगंज के मतगणना केंद्र पर खेतासराय के लिए तीन टेबल तथा शाहगंज के लिए पांच टेबल लगाए गए हैं। मडि़याहूं के मतों की गितनी छह टेबल पर होगी। यहां बूथ और मतदाता दोनों ज्यादा हैं। केराकत के वोटों की गणना तीन टेबलों पर सिमट जाएगी। तैयारियों के हिसाब से लगता है कि सबसे पहले परिणाम जफराबाद, केराकत, खेतासराय के आएंगे। यहां मतदाता और बूथों की संख्या दूसरे नगर निकायों से कम है। जौनपुर के मतगणना परिणाम देर रात तक जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed