फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   8830 किलोवाट बिजली हो रही थी चोरी

8830 किलोवाट बिजली हो रही थी चोरी

Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। बिजली की घोर किल्लत से जूझ रहे जिले में बिजली चोरी भी खूब हुई है। बिजली विभाग की ओर से एक जुलाई से 31 अगस्त के बीच चलाए गए अभियान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि जिले में 8830 किलोवाट बिजली की चोरी की जा रही थी। अभियान के दौरान 7214 लोगों का लोड बढ़ाया गया। वहीं विभाग ने कनेक्शन देकर 64 हजार नए उपभोक्ताआ बनाए हैं। इस दौरान पता चला कि विभाग की लापरवाही के कारण बिजली चोरी अधिक हो रही थी, अगर समय-समय पर अभियान चलाया जाता तो बिजली चोरी पर अंकुश लगाया जा सकता था।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने बिजली चोरी रोकने और वसूली करने के लिए एक जुलाई से 31 अगस्त तक अभियान चलाया था। अभियान में रोज कनेक्शन वितरित किए गए। लोगों का लोड बढ़ा। इसके साथ ही वसूली भी की गई। अभियान में कुल 7214 लोगों का 8830 किलोवाट लोड बढ़ाया गया। प्रथम खंड में 1535 लोगों का 1594 किलोवाट, द्वितीय में 1694 लोगों का 1694 किलोवाट और तृतीय खंड में 3985 लोगों का 5542 किलोवाट लोड बढ़ाया गया। ये लोग पहले से ही बिजली का उपयोग कर रहे थे। इससे माना जा रहा है कि जिले में बिजली की चोरी भी खूब हो रही थी। लंबे समय से हो रही चोरी को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। इसे पहले भी रोका जा सकता था। अभियान से पहले जिले में 256744 कनेक्शन थे। अभियान के दौरान 64235 नए कनेक्शन दिए गए।
विज्ञापन

प्रथम खंड में 19849, द्वितीय में 26586 और तृतीय में 17800 लोगों को नए कनेक्शन वितरित किए गए। इससे अब जिले में 320979 कनेक्शनधारी हो गए हैं। अभियान में बिजली महकमे ने कुल 182 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। प्रथम खंड में 127, द्वितीय में 43 और तृतीय खंड में 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं विभाग ने अभियान के समय 319.26 लाख रुपये की वसूली भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed