{"_id":"60-138735","slug":"Jaunpur-138735-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की रेलिंग तोड़ खाई में गिरा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल की रेलिंग तोड़ खाई में गिरा ट्रक
Jaunpur
Updated Mon, 01 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्शा। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनियामऊ के समीप शनिवार की देर रात एक ट्रक नाले पर बने पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गया। संयोग था कि चालक को मामूली चोट आई। उसका उपचार एक निजी अस्पताल में कराया गया। उत्तराखंड से जिंक लादकर ट्रक झारखंड जा रहा था। रात में अनियंत्रित होकर ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नाले में पलट गया। ट्रक चालक चरनजीत (40) निवासी पंजाब को मामूली चोट आई। ट्रक पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। चालक को ट्रक से बाहर निकाला।
विज्ञापन