{"_id":"60-105927","slug":"Jaunpur-105927-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथी के लिए रवाना हुए एनसीसी कैडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथी के लिए रवाना हुए एनसीसी कैडेट
Jaunpur
Updated Sat, 24 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्शा। गोमती नदी के छुन्छा घाट से दो नौकाओं पर सवार एनसीसी कैडेटों की जल यात्रा टीम शुक्रवार को कैथी के लिए रवाना हुई। कमांडर एसी पोखरियाल के नेतूत्व में एनसीसी के 40 सदस्यीय टीम 415 किलो मीटर जलयात्रा के लिए दो नौकाओं से निकली थी।
शुक्रवार को विशेषरपुर गोमती घाट से नौका दल जौनपुर के लिए रवाना हुआ। नौका यात्री कैथी घाट से वाराणसी पहुंचेंगे। यहां समापन अवसर पर जल प्रदूषण पर आयोजित गोष्ठी में सभी को प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए जागरूक किया जाएगा। कमांडर एसी पोखरियाल ने बताया कि नौसेना के कैडेटों का यह साहसिक अभियान चला कर कैडेटों को जागरूक किया जाता है। वाराणसी तक दस स्थानों पर रुकने के बाद दल के सदस्य साफ-सफाई पौधरोपण नदियों की स्वच्छता, प्लास्टिक के दुरुपयोग के प्रति सभी को जागरूक कर रहे हैं। कैडेट प्राथमिक विद्यालय विशेषरपुर में सफाई और पौधरोपण करने के बाद आगे की यात्रा के लिए रवाना हुए। इस मौके पर प्रधान मनिलाल यादव, प्रधानाध्यपक जय सिंह यादव, भीखू राम और नरेंद्र ने पौधरोपण और सफाई अभियान में सहयोग किया।