{"_id":"5c8e8f53bdec2214442474f3","slug":"91552846675-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से आसमान में बादल छाए रहने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से आसमान में बादल छाए रहने से किसान परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने से किसान परेशान रहे। वे फसलों के बर्बाद होने के डर से चिंतित हैं। उधर मौसम ठंडा रहने से लोगों को गर्मी से निजात मिली।
इस समय खेतों में आलू व सरसों की फसल तैयारी हो गई है। किसान इन तैयार फसलों को जल्दी से घर लाने में जुटे हुए हैं। लेकिन रविवार को मौसम के अचानक करवट लेने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने से किसान परेशान हो उठे। वहीं अगर बारिश हुई तो आलू व सरसों की फसलें नुकसान होंगी। वहीं अन्य दल्हनी की फसलों सहित आम के बौर को नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। नेवढ़िया- मौसम के मिजाज में अभी तक कोई सुधार नही होते देख किसानों को अब चिंता सताने लगी है। किसान भारत पटेल,राजकुमार पटेल,अशोक दुबे,संतोष दुबे,रविन्द्र राजभर दिनेश तिवारी आदि का कहना है कि अब सभी फसल पूरी तरह से तैयार होने को हैं। जिसमें गेहूं,अरहर,सरसों, मटर चना की फसलें लगभग सभी किसानों का दस से पंद्रह दिनों में पककर तैयार हो जाएंगे ।लेकिन मौसम के बार- बार खराब होने व बूंदा- बांदी से किसान पूर्ण रूप से चिंतित हैं कि अगर जोरदार बारिश हुई और ओले भी गिरे तो किसानों का फसल बर्बाद हो जाएगा। जिससे हम लोगों का काफी नुकसान होगा और किसानों का फसल के साथ -साथ पूरा लागत बर्बाद हो जाएगा।