फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सही रास्ते पर चलने को प्रेरित करेगी रफ़कां नजर

सही रास्ते पर चलने को प्रेरित करेगी रफ़कां नजर

Sun, 03 Mar 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
सही रास्ते पर चलने को प्रेरित करेगी रफ़कां नजर
जौनपुर। सायमा खान मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को शहर के मुल्ला टोला में आयोजित एक समारोह में सायमा खान की स्मृति में प्रकाशित पुस्तक ‘फिकरो नजर’ विमोचन किया गया। इस दौरान जौनपुर के शाही इमाम मौलाना जफ़र अहमद सिद्दीकी ने देश मे अमन शांति हेतु दुआ कराई। कहा कि इस किताब में दीनी इस्लाही और तनक़ीदी मजामीन और मरासलात का मजमुआ है, जिसमे दीन की अच्छी बाते हैं। जो इन्सांन को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करेगी। सायमा ट्रस्ट के चेयरमैन शकील अहमद ने कहा कि इस किताब मे दीनी जानकारी, नैतिक शिक्षा, चिकित्सीय, जानकारी के साथ धर्मगुरुओं और मौलाना के संदेश हैं। जिसे अपनाकर लोग अपनी बेहतर जिंदगी गुजार सकते है। यह किताब पूरे प्रदेश की लाइब्रेरियों में पहुचायी जायेगी। जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि मार्ग दर्शन सही हो तो एक नन्हा सा दीपक भी किसी सूरज से कम नही, और ये किताब वास्तव मे समाज के लिए सही मार्ग दर्शन का काम करेगी। वरिष्ठ चिकित्सक डा. वीएस उपाध्याय ने कहा कि कामयाबी का जुनून होना चाहिए फिर मुश्किलें आप का कुछ नही बिगाड़ सकती। जब इरादा बड़ा हो तो मार्ग की कठिनाइयो से डरने के बजाय उसे पाने के लिए स्वंय को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने इस किताब का हिन्दी संस्करण भी प्रकाशित करने की बात कही। व्यापार मंडल अध्यक्ष इन्द्रभान इन्दू सिंह और पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद ने भी संबोधित किया।संचालन सै. मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर अटाला मस्जिद के शाही इमाम मौलाना फारूख़ सिद्दीक़ी, मौलाना अबूजऱ, मिर्जा दावर बेग, सभासद डा.हसीन बब्लू, मनोज चतुर्वेदी, लायन्स क्लब अध्यक्ष अशोक मौर्य, अनीस अहमद, शकील मंसूरी, मनीष गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed