फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   इंसानियत के लिए दर्स देने का काम करेगी हुसैन की कुर्बानी

इंसानियत के लिए दर्स देने का काम करेगी हुसैन की कुर्बानी

Mon, 04 Feb 2019 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
इंसानियत के लिए दर्स देने का काम करेगी हुसैन की कुर्बानी

विज्ञापन
जौनपुर। जमीने मुबारक कदम रसूल छोटी लाइन इमाम बारगाह भंडारी स्टेशन के समीप रविवार को शिया पंजतनी कमेटी के तत्वावधान में 21वां ऑल इंडिया मजलिस-ए-अजा व जुलूस संपन्न हुआ। मजलिस में मौलाना जेनान असगर मौलाई मेमन ने कहा कि इमाम हुसैन की कर्बला के मैदान में दी कुर्बानी हमेशा याद की जाएगी। यह हमेशा इंसानियत को राह दिखाएगी।
मौलाना एजाज हसनैन करारवी व मौलाना बाकर मेंहदी ने कहा कि कर्बला के मैदान में बुजुर्ग से लेकर जवान और बच्चे तक के साथ जैसी बर्बरता
की गई उसकी दास्तां सुनकर आंखें छलक जाती हैं। इस्लाम में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है। इस्लाम ने इंसानियत के लिए अपना खून बहाया है न दूसरों का। मौलाना फंसी हैदरव मौलाना जाफ़र अली रिजवी नोएडा ने कहा कि इमाम हुसैन के चाहने वालों को उनके संदेश से इंसान से लोगों के दिलों को रौशन करना चाहिए। मजलिस का आगाज तिलावते कलाम-ए-पाक से मौलाना शेख हसन जाफर ने किया। पेशखानी आसिफ बिजनौरी, सलमान बिजनौरी, रेयाज मोहसिन बड़ागांवी, डा. शोहरत जौनपुरी, हसन फतेहपुरी, मेहदी जैदी, मुंतजिर जौनपुरी, जमीर जौनपुरी, मिन्हाल जौनपुरी, रेयाज मोहसिन जौनपुरी ने की।
विज्ञापन

मजलिस के बाद शबीहे ताबूत अलम मुबारक व जुलजनाह निकाला गया। जुलूस कदीमी रास्ते से होता हुआ इमामबारगाह कदम रसूल में पहुंचा, जहां नमाज मौलाना मनाजिर हसनैन ने अदा करायी। जुलूस में मोहम्मद हसन नसीम, रियाज मोहसिन, मौलाना हसन अकबर, सै. शहंशाह आब्दी, एजाज हुसैन, रियाजुल हक प्रधान, मोहम्मद उबैद, नयाब हसन सोनू, रूमी आब्दी, डा. मिर्जा मेहर अब्बास, फैसल हसन तबरेज, आजम जैदी, इन्द्रभान सिंह इन्दु, दिनेश टंडन, कर्मचारी नेता राकेश श्रीवताव, असलम शेर ख़ान मौजूद रहें। कमेटी की ओर से शाहिद मेहदी, सै. हसनैन कमर दीपू ने आभार जताया। संचालन डा. इंतेजार मेहदी व मौलाना शेख हसन जाफर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed