फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   माइनर ओवर फ्लो होने से पचास बीघा फसल जलमग्न

माइनर ओवर फ्लो होने से पचास बीघा फसल जलमग्न

Thu, 31 Jan 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
माइनर ओवर फ्लो होने से पचास बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
डोभी। शारदा सहायक खंड 36 पेसारा रजवाहा के चेवार, हीरापुर, मचहटी व बरडीहा माइनर के ओवर फ्लो होने से हीरापुर व मचहटी गांव के किसानों की लगभग पचास बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों का आरोप है कि माइनर की आधा अधूरा सफाई कर पानी छोड़ दिया गया। जिससे माइनर ओवर फ्लो होने से गेहूं व सरसों आदि की फसल डूब गई है। फसल डूबने की शिकायत एसडीएम से लेकर विभागीय अधिकारियों से की गई। लेकिन कोई भी अधिकारी डूबे फसलों को देखने नहीं पहुंचा। इसको लेकर किसानों में रोष है।

डोभी ब्लाक में सिंचाई के लिए शारदा सहायक खंड 36 के पेसारा रजवाहा से चेवार, हीरापुर, मचहटी व बरडीहा माइनर में पानी की सप्लाई की जाती हैं। सिंचाई विभाग द्वारा पानी छोड़ने से पहले कंजहित तक माइनर की सफाई किया गया। इसके बाद चार किमी कंजहित से हीरापुर तक माइनर की सफाई नहीं की गई। जब पानी छोड़ा गया तो झाड़ झंखाड़ की वजह से माइनर में पानी ओवर फ्लो हो गया है । जिसके कारण हीरापुर व मचहटी गांव के किसानों की गेहूं व सरसों की लगभग पचास बीघा फसल जलमग्न हो गई है। इस दौरान श्रीनाथ सिंह, ब्रम्हदेव, ओमप्रकाश सिंह, छोटेलाल, समर बहादुर, भानु प्रताप सिंह, राम सुमेर सिंह, अनिल,नखड़ू ,चंद्रिका, रामजनम, पुनवासी, फूलचंद, लालचंद, राजेश, राम चंदर, अरविंद आदि किसानों की फसलें जलमग्न हुई हैं। इन किसानों की मानें तो फसल जलमग्न होने की शिकायत एसडीएम सहित विभागीय अधिकारियों को दी गई। लेकिन अभी तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed