{"_id":"5cb4ce67bdec2213e64907b9","slug":"81555353191-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने सांसद केपी सिंह पर दोबारा लगाया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने सांसद केपी सिंह पर दोबारा लगाया दांव
Tue, 16 Apr 2019 10:35 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
केपी सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से एक बार फिर अपने सांसद केपी सिंह पर विश्वास जताया है। मिलनसार स्वभाव के नाते केपी सिंह ने सारी अटकलों को विराम देते हुए अपनी उम्मीदवारी पक्की कर ली है। सोमवार को उनके नाम की घोषणा भले ही दोपहर में हुई लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें प्रत्याशी बात पहले से ही वायरल हो गई थी। जौनपुर सीट के लिए निषाद पार्टी ने अपनी प्रतिष्ठा बना रखी है।
विज्ञापन
चुनाव की घोषणा होने से पहले ही कुछ लोग केपी सिंह का टिकट कटने की अटकलें लगा रहे थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के करीबी होने का दावा करने वाले एक नेता ऐसी बातों को लगातार हवा देने में लगे थे। समझौते में जौनपुर के निषाद पार्टी के पास जाने की बातें भी दावे के सात कही जा रही थीं मगर भाजपा के नेता इसका विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
निषाद पार्टी से एक पूर्व सांसद के लड़ने की बात को भी हवा दी जा रही थी। इन सबके बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को स्पष्ट करना पड़ा कि जौैनपुर से कमल ही लड़ेगा। इन सबके बीच केपी सिंह कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले थे। आखिरकार अपनी उम्मीदवारी पक्की करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन