फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मतदाताओं को वोटर पर्ची के साथ मिलेगी वोटर गाइड

मतदाताओं को वोटर पर्ची के साथ मिलेगी वोटर गाइड

Tue, 19 Mar 2019 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं को वोटर पर्ची के साथ मिलेगी वोटर गाइड

विज्ञापन
जौनपुर। मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में दिक्कत न हो, इसके लिए लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को वोटर गाइड वितरित किया जाएगा, जिसमें मतदान करने से संबंधित सारी जानकारी रहेगी, जिसको पढ़ने के बाद मतदाता आराम से अपना मत दे सकेगा।
निर्वाचन आयोग ने पिछले विधानसभा चुनाव में ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को वोटर गाइड देने की शुरुआत की थी। इस बार भी इसका प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए चुनाव आयोग से दिशा निर्देश भी जारी हो गया है। इस वोटर गाइड का वितरण उस समय मतदाताओं को किया जाएगा, जब उनको वोटर पर्ची का वितरण किया जाएगा। इस पर्ची के साथ ही बीएलओ वोटर गाइड को भी मतदाताओं को घर-घर जाकर देने का कार्य किया जाएगा। जिसको पढ़ने के बाद मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में आसानी होगी। उसको मतदान करने के बारे में किसी से पूछना नहीं पड़ेगा। वे आराम से अपने संबंधित बूथ में जाकर अपना मत देंगे।
विज्ञापन



वोटर गाइड में रहेगी यह जानकारी
जौनपुर। मतदाताओं को दिए जाने वाले वोटर गाइड में मतदान करने से संबंधित सारी जानकारियां रहेंगी, जिसमें मतदान कैसे करें, मतदान के लिए अनुुमोदित अभिलेखों की जानकारी, ईवीएम व वीवी पैट का प्रयोग करने और मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वोटरों को मत देने में दिक्कत न हो। वे आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इसके लिए चुनाव आयोग ने मतदाता पर्ची के साथ वोटर गाइड भी वितरित करने का निर्देश दिया है। इस वोटर गाइड का वितरण बीएलओ के माध्यम से उस समय कराया जाएगा, जब वोटर पर्ची का वितरण होगा।
= आरपी मिश्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed