फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बच्चों में अभिरुचि की खोज ही असली शिक्षा

बच्चों में अभिरुचि की खोज ही असली शिक्षा

Mon, 25 Feb 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
बच्चों में अभिरुचि की खोज ही असली शिक्षा

विज्ञापन
बदलापुर। उत्तर रेलवे लखनऊ के महाप्रबंधक वित्त ओमप्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षा का सही मतलब बच्चों का चतुर्दिक विकास होता है। जहां पढ़ाई के साथ ही साथ संस्कार भी आवश्यक हैं। उन्होंने उमा बैजंती पब्लिक स्कूल शाहपुर में आयोजित वार्षिक समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में अच्छा संस्कार तथा उनकी अभिरुचि की तलाश करना ही असली शिक्षा है। अध्यापक को बच्चों को तराशते समय यह ध्यान देना चाहिए कि हमारा बच्चा किस क्षेत्र में अभिरुचि रखता है। उसी के अनुसार तालीम देनी चाहिए या अभिभावक को प्रेरित करना चाहिए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि हौशिला प्रसाद उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य रामकीर्ति दुबे व चंद्रदेव सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, युगल गीत, सामूहिक गीत व प्रहसन, देश भक्ति गीत, पंजाबी गीत प्रस्तुत कर उपस्थितों का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रभाकर चतुर्वेदी, लालसाहब पाठक, डॉ. प्रमोद मिश्र, अनिल पांडेय, गजराज तिवारी, अनिल यादव, बैभव सिंह, आलोक दुबे, डॉ. अशेष उपाध्याय, रेनू सिंह उपस्थित रहीं। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक कृष्णदेव दुबे व संचालन डॉ. विजय शंकर तिवारी ने किया। आभार प्रबंधक सुनील चतुर्वेदी व स्वागत भाषण प्रधानाचार्य अशोक शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed