{"_id":"5c72dfdcbdec2273ed39c661","slug":"81551032284-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन कार्य रोकेगा माध्यमिक शिक्षक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन कार्य रोकेगा माध्यमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ ने बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य रोकने का निर्णय लिया है। रविवार को जिलाध्यक्ष सरोज सिंह की अध्यक्षता में सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। संघ ने तय किया कि सरकार शिक्षकों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। ऐसे में आंदोलन के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा है।
प्रांतीय उपाध्याक्ष रमेश सिंह ने कहा है कि पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली एवं मानदेय, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितिकरण सहित आठ सूत्रीय मांगों के लिए संगठन संघर्षरत है। सरकार लगातार आश्वासन देती रही है लेकिन कोई निर्णय नहीं ले रही है। संगठन मूल्यांकन बंद करने का निर्णय लिया है। प्रांतीय नेतृत्व द्वारा रमेश सिंह को प्रांतीय संघर्ष समिति का सदस्य बनाया गया। संघर्ष समिति का संयोजक डॉ. राकेश सिंह एवं सह संयोजक सरोज सिंह बनाए गए। प्रांतीय मंत्री डॉ. राकेश सिंह ने जनपदीय मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन बंद कराने के लिए केंद्र प्रभारी एवं सहप्रभारी एवं संघर्ष समिति के सदस्य के नाम घोषित किए गए। ग्रामोदय इंटर कॉलेज गौराबादशाहपुर में सुधाकर सिंह, जनक कुमारी बाल विद्या मंदिर डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को प्रभारी बनाया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेेज तेरस यादव, सरस्वती विद्यालय अतुल सिंह मुन्ना, शिया इंटर कॉलेज में दिलीप सिंह, मो. हसन इंटर कासेज में नरसिंह बहादुर सिंह प्रभारी बनाए गए। जनपदीय संगठन मंत्री के पद पर दिनेश चक्रवर्ती मनोनीत किए गए।