फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लेखपालों के गैर हाजिर रहने से निराश लौटे फरियादी

लेखपालों के गैर हाजिर रहने से निराश लौटे फरियादी

Sun, 03 Feb 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों के गैर हाजिर रहने से निराश लौटे फरियादी

विज्ञापन
सिरकोनी। जलालपुर थाने पर शनिवार के दिन आयोजित समाधान दिवस पर लेखपालों के अनुपस्थित रहने से फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। वहीं पुलिस को मामला निस्तारण करने में काफी कठिनाइयां हुई। थाने पर सुबह से ही मकान, भूमि, हैंडपंप आदि की समस्या को लेकर फरियादियों की भारी भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान कुल 13 प्रार्थना पत्र पड़े हुए थे । जिसमें से इंस्पेक्टर देवतानंद सिंह ने तीन प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कर दिया। लेकिन हौज गांव से आए फरियादी निशा देवी, रीना देवी, अंकित कुमार, भाऊपुर गांव से महेश, नेवादा गांव से शंतलाल आदि की समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया। इसकी वजह उनके गांव के लेखापाल उपस्थित नहीं थे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सदर मंगलेश दूबे ने कहा कि लेखपालों के अनुपस्थित रहने की जांच कराई जाएगी। गैर हाजिर रहने वाले लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed