फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   81 objections were resolved on the spot

Jaunpur News: 81 आपत्तियों का मौके पर हुआ निस्तारण

Mon, 05 May 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
81 objections were resolved on the spot
मड़ियाहूं। राष्टीय राजमार्ग भदोही-जौनपुर पर स्थित पाली और अहिरौली ग्राम में रविवार को प्रतिकर भुगतान के संदर्भ में एनएचएआई और तहसील के अधिकारियों के उपस्थिति में एडीएम भू राजस्व अजय कुमार अंबष्ट ने काश्तकारों के साथ खुली बैठक की। इस दौरान आई 81 आपत्तियों का मौकेपर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

खुली बैठक में दोनों ग्राम पंचायतों से कुल 81 काश्तकारों के प्रतिकर भुगतान के संदर्भ में आपत्ति आई थी। इस पर एडीएम भू राजस्व द्वारा इन आपत्तियों की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की मौजूदगी में तथ्यों के आधार पर सुनवाई करते हुए मौके पर ही निस्तारण किया गया। एडीएम भू राजस्व अजय कुमार अंबष्ट ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर पाली और अहिरौली गांव में प्रतिकर भुगतान के संदर्भ में संबंधित काश्तकारों के साथ खुली बैठक की गई। इसमें काश्तकारों की सुनवाई करते हुए मौके पर ही आपत्ति का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जल्द ही जिन- जिन काश्तकारों के आपत्तियों के निस्तारण हो रहा उनका प्रतिकर की राशि सम्बंधित काश्तकारों के खाते में भेज दिया जाएगा। बैठक में नायब तहसीलदार व एनएचएआई के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed