{"_id":"66de22ec64f242d70a0f2094","slug":"8-years-old-girl-raped-by-old-age-man-jaunpur-news-c-20-1-vns1073-720262-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पंचर बनाने वाले ने चॉकलेट का लालच देकर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पंचर बनाने वाले ने चॉकलेट का लालच देकर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया
विज्ञापन
जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने अपने घर के बाहर खेल रही आठ साल की बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपनी दुकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार दोपहर उसकी आठ साल की बेटी अपने घर के सामने खेल रही थी, घर के बगल में आरोपी की साइकिल का पंचर बनाने वाले मिस्त्री की दुकान है। आरोपी बच्ची को अकेला देखकर चॉकलेट देने के बहाने दुकान के के अंदर ले जाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा, जब बच्ची ने विरोध किया तो उसे धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। डर के कारण बच्ची घर पर कुछ बोल नहीं पाई। रात में जब उसे असहनीय दर्द होने लगा तब परिजन घबरा गए, पूछने पर बच्ची ने बताया कि उसके साथ गांव के एक चाचा ने गलत काम किया है। यह सुन परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने एक निजी चिकित्सक से उसका उपचार कराया। सुबह मामले की सूचना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार को दी गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़िता और दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली लेकर पहुंचे। जहां पीड़िता की मां की तहरीर पर 50 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की गई। मामले में घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष मड़ियाहूं अनिल कुमार ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता का बयान लेकर आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो की धारा लगाई गई है। साथ ही मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया है।