फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रदर्शन कर,एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग

प्रदर्शन कर,एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग

Wed, 01 May 2019 10:17 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 01 May 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन कर,एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग
डेमो - फोटो : डेमो
मुफ्तीगंज स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार की सुबह स्टेशन पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करने और रेलवे टिकट आरक्षण केंद्र खोलने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि औड़िहार- जौनपुर रेल प्रखंड पर छह एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता है। इसमें छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस, गोदिया एक्सप्रेस, सुहेल देव एक्सप्रेस, गाजीपुर-बांद्रा एक्सप्रेस, गाजीपुर- कटरा जम्मू तवी एक्सप्रेस एवं लखनऊ-मऊ एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता है। इसमें मुफ्तीगंज रेलवे स्टेशन पर सिर्फ छपरा- दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होता है। शेष ट्रेनें इस स्टेशन पर नहीं रुकती हैं। जिससे लोगों को जौनपुर व वाराणसी आदि स्टेशनों से ट्रेनों को पकड़ना पड़ता है। लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करने और रेलवे टिकट आरक्षण केंद्र खोलने की मांग को लेकर सभी जन प्रतिनिधियों, रेलमंत्री सहित रेलवे के उच्चाधिकारियों से यहां कई बार गुहार लगा कर चुके हैं। लेकिन अभी तक मांगों को नहीं पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव व रेलवे टिकट आरक्षण केंद्र की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में विजय तिवारी, गोविंद यादव, रोहित चौहान, साधना सिंह गौतम, सुभद्रा चौहान, नीलम गुप्ता, निमृत गौतम, किरन गुप्ता, दूधनाथ यादव, मानसिंह गौतम, आकाश यादव, जीतेंद्र सिंह, गोविंद यादव, जयप्रकश रोमी चौहान, मोहन एवं फूलचंद चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed