फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर वोट नहीं देने का लिया निर्णय

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर वोट नहीं देने का लिया निर्णय

Wed, 01 May 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर वोट नहीं देने का लिया निर्णय

विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहड़ा के पुरवा रग्घूपुर के मतदाताओं ने मंगलवार को प्रशासन के खिलाफ गांव में प्रदर्शन किया। इस दौरान गांव में बूथ नहीं बनाए जाने पर रोष प्रकट किया।साथ ही बूथ नहीं बनाए जाने पर वोट नहीं देने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार प्रशासन से अपने गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर मतदान केंद्र बनाने की मांग की ।लेकिन प्रशासन के कान में जूँ तक नही रेंगा।

ग्रामीणों ने कहा कि रग्घूपुर में कुल 1500 से अधिक मतदाता है।गांव में परिषदीय विद्यालय है।बावजूद इसके यहां के मतदाताओं को 4 किमी दूर अरका स्थित मतदान केंद्र पर पैदल जाकर मतदान करना पड़ेगा।राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, नेताओं सहित जिला व स्थानीय प्रशासन से रग्घूपुर में बूथ बनाने के लिए गुहार लगाया गया था। लेकिन अभी तक बूथ नहीं बनाया गया।आक्रोशित लोगों ने कहा हम लोंगो का प्रयास ढाक के तीन पात साबित हुआ है।यदि समय रहते प्रशासन नहीं चेता और बूथ परिवर्तन नहीं हुआ तो मतदान की अपेक्षा बेमानी होगी।इस लिए हम लोगा वोट नहीं देने का निर्णय लिया। प्रदर्शन करने वालों में अजय, मंगला, शालू, अनूप, कल्लू, रंजीत सोनकर, मोहित, शौरभ, गोलू, पिंटू, शुभम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed