फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कांग्रेस को और मजबूत करना ही हमारा उद्देश्य: रेयाज अहमद

कांग्रेस को और मजबूत करना ही हमारा उद्देश्य: रेयाज अहमद

Tue, 05 Mar 2019 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस को और मजबूत करना ही हमारा उद्देश्य: रेयाज अहमद

विज्ञापन
जौनपुर। नगर के सुक्खीपुर में पूर्व विधायक नदीम जावेद के कैम्प कार्यालय पर सोमवार को अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन रेयाज अहमद एडवोकेट की देख-रेख में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर नदीम जावेद अहमद ने कहा कि प्रदेश के पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर जिले के अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व ज्यादा से ज्यादा जोड़ना ही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ जिसमें जिला उपाध्यक्ष जलीस अहमद अंसारी, सदर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद सैफ महमूद, धर्मापुर ब्लाक अध्यक्ष सफदर रजा बनाए गए। इस पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। नदीम ने पदाधिकारी कांग्रेस को और मजबूत करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के संयोजक फैसल हसन तबरेज, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आजम जैदी, एडवोकेट सरवर अहमद राही, फहीम खान, जयमंगल यादव, सिण्टू, तहजीब अंसारी, रिजवान अंसारी, मुजाहिद अब्बास, मो. उमैर, आफताब सिद्दीकी, मो. जैद, मो. कैफ, सैफ सिद्दीकी, शबी हैदर, उमर खान, अब्दुल्लाह खान आदि उपस्थित रहे। संचालन आजम जैदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed