{"_id":"5c534049bdec224b57504871","slug":"71548959817-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज को शिक्षित और संस्कार युक्त बनाने की आवश्यकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज को शिक्षित और संस्कार युक्त बनाने की आवश्यकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। बड़ी मस्जिद के सामने मोहम्मद हसन पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इस अवसर पर हुई गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद शहर कोतवाल विनय प्रकाश सिंह ने कहा की हमें समाज को शिक्षित और संस्कारवान बनाने की आवश्यकता है। जिससे देश में हो रहे क्राइम को रोका जा सके और सभी को शांति प्रदान हो सके।
डा. अनुराग मिश्र ने कहा की हमें कुरान, गीता, बाइबिल आदि सभी धार्मिक पुस्तकों से यह सीख लेनी चाहिए। जिसमें किसी तरह के भेदभाव का विचार नहीं दिया गया है और हम सब मिलकर संकल्प लें की हमें एक साथ मिलकर देश को आगे बढ़ाना है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अब्दुल क़ादिर खान ने कहा कि हम इलाके के लोगों और तमाम बच्चों को एक पैगाम देते हैं की सभी स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें और अधिक से अधिक जागरूक हो। अतिथियों को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इस मौके पर राकेश कुमार बिन्द, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा. अजय विक्रम, डा. राकेश कुमार बिन्द, डा. शाहिदा परवीन, डा. प्रेमलता गिरि, डा. यूपी सिंह, डा. शाहनवाज खान, डा. कमरूद्दीन शेख़, अरशद कमाल, सभासद साजिद अलीम, शाहनवाज, सरफराज आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. अजय विक्रम ने किया।