फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कांग्रेस ही भय भूख और भ्रषटाचार से दिलाएगी मुक्ति

कांग्रेस ही भय भूख और भ्रषटाचार से दिलाएगी मुक्ति

Thu, 31 Jan 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ही भय भूख और भ्रषटाचार से दिलाएगी मुक्ति

विज्ञापन
खुटहन। कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व मुंबई के उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से कार्यकर्ताओं का उत्साह और मतदाताओं का रुझान बढ़ा है। कांग्रेस ही भय, भूख और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएगी।

अपने पैतृक गांव त्रिकौलिया में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे चित्रसेन सिंह ने पत्रकारों से कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश देश की संस्कृति और संस्कार का संवाहक रहा है लेकिन वर्तमान सरकार लगातार इसकी उपेक्षा कर रही है। यहां बेरोजगारी चरम पर है। युवाओं को भ्रमित करके राजनीतिक लाभ लिया जा रहा है। इसका परिणाम है कि आज पूर्वांचल मे अपराध का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ रहा है। यहां का नागरिक हो या ब्यवसायी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। इसी लिए हमारी पार्टी ने पूर्वी क्षेत्र की जिम्मेदारी प्रियंका को सौंप दिया है। पीएम मोदी ने विदेश में जमा काला धन वापस लाकर प्रत्येक नागरिक को पंद्रह- पंद्रह लाख देने का वादा किया था। कार्यकाल पूरा होने को है न तो काला धन ही आया और न ही किसी को पंद्रह लाख रुपये ही मिले। इसका जवाब लोक सभा चुनाव मेंदेगी। केन्द्र में बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed