फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   36 घंटे से तीन गांवों की बिजली गुल,लोग परेशान

36 घंटे से तीन गांवों की बिजली गुल,लोग परेशान

Sun, 14 Apr 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
36 घंटे से तीन गांवों की बिजली गुल,लोग परेशान
बदलापुर। क्षेत्र के भलुआही, धरमदासपुर तथा ऊदपुरघाटमपुर में पिछले 36 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित है। जिससे इन गावों के ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने से गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। वहीं गेहूं की मड़ाई आदि कार्य प्रभावित हो रहे है।
विज्ञापन

शनिवार को बिजली की चिंगारी से लगी आग की चपेट में आने से बारह लोगों की बीघों गेहूँ की फसल जलकर राख हो गई। इस बात से गुस्साए गाँव के मुन्नालाल यादव, रामसकल यादव, फौजदार, विक्रमाजीत, वंसराज पाल, ओमप्रकाश पाल, राजदेव पाल, घेराई पाल, अमरनाथ आदि किसान इस घटना के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। गेहूं की फसल की घटना के दौरान स्थित को नियंत्रित करने के लिए विभाग ने विद्युत आपूर्ति पर रोक लगा दिया था। पुन: विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए टूटे तार को पीड़ित किसानों ने जोड़ने नहीं दिया। परिणाम स्वरूप तीन गाँव के हजार से अधिक परिवार भीषण गर्मी की तपिश में हलकान हैं। लाइट फैन से महरूम होने के साथ ही पचास से अउिधक सबमर्सिबल नहीं चल पा रहा है। वहीं गांव में अंधेरा भी पसरा हुआ है। गेहूं की मड़ाई आदि का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। अवर अभियंता रामा सिंह ने बताया कि शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed