{"_id":"5c9d13a7bdec2214450223f3","slug":"61553798055-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसे में छ: घायल, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसे में छ: घायल, भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले के शाहगंज, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, सरपतहां में हुए सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुईथाकला संवाददाता के मुताबिक, सरपतहां थाना क्षेत्र के अखंडनगर की तरफ से बाईक सवार की चपेट में आने से सलेमपुर निवासी दीनमुहम्मद की छ: वर्षीय नतनी रेशमा गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने बाईक चालक विपिन प्रजापति निवासी अखंडनगर सुल्तानपुर व आशुतोष प्रजापति निवासी गैरवाह को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस घायल को राजकीय चिकित्सालय शाहगंज में भर्ती कराया जहां डाक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
शाहगंज संवाददाता के मुताबिक, सुलतानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के मिथलीपुर गांव निवासी अब्दुल कुद्दूस की आठ वर्षीय पुत्री फिजा अपने ननिहाल सरपतहां थाना क्षेत्र के बरौत आई थी। गुरुवार की सुबह घर के सामने सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गई।
मछलीशहर संवाददाता के मुताबिक, रायबरेली हाइवे पर पवारा बाजार के पास अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया से टकरा गई। घटना में सिकारारा थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गाव निवासी सूरज (20 )वर्ष पुत्र अच्छे लाल एवं विकास (18) वर्ष फूलचंद्र घायल हो गए। वह किसी काम से गुरुवार को मुंगराबादशाहपुर गए थे। वहां से सायं काल वापस घर लौट रहे थे। पवारा के पास पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर संवाददाता के मुताबिक, क्षेत्र के ग्राम सोहासा निवासी विनोद सिंह की 8 वर्षीय बेटी दिव्या सिंह पास के ही सरस्वती ज्ञान मंदिर में पढ़ने गई थी। किसी सामान को लेने स्कूल से बाहर सामने की स्टेशनरी की दुकान पर गई थी। सामान लेकर वापस स्कूल में आते समय स्कूल के सामने बनी रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी होने पर परिजन तत्काल उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर ले आए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर पुराऊपुर के पास मुंगराबादशाहपुर से अपने घर जाते समय पुरुपुर ग्राम के पास एकाएक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गई। जिससे बाइक सवार प्रयागराज के सोराव थाना क्षेत्र के देवापुर निवासी मनीष कुमार पुत्र राजेश कुमार 31 वर्ष घायल हो गए।
ओवर ब्रिज न होने से हो रहे हादसे
धर्मापुर। मुफ्तीगंज रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज नहीं होने के कारण ट्रेन से आए दिन हादसे हो रहे हैं। अब तक तीन लोगों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो चुकी है। रेलवे स्टेशन से लगभग सात सौ मीटर की दूरी पर रेलवे क्रासिंग है। मुफ्तीगंज बाजार आने-जाने वाले लोग सात सौ मीटर की दूरी तय करने की बजाय रेलवे ट्रैक को पैदल पार करने लगते हैं। कभी कभी एक्सप्रेस ट्रेनें आती हैं और उन्हें रौंदती हुई चली जाती हैं, क्योंकि हाल ही के महीनों में ऐसी तीन घटना हो चुकी हैं। रेलवे लाइन पार करते समय बीते 18 दिसम्बर को शाम 5 : 45 बजे सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उदियासन गांव निवासी सलीम पुत्र जलालुद्दीन 22 वर्ष की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।