फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   13 प्वाइंट रोस्टर को समाप्त करने की आवाज बुलंद

13 प्वाइंट रोस्टर को समाप्त करने की आवाज बुलंद

Wed, 06 Mar 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
13 प्वाइंट रोस्टर को समाप्त करने की आवाज बुलंद

विज्ञापन
जौनपुर। 13 प्वाइंट रोस्टर को समाप्त करने को लेकर विभिन्न संगठनों की ओर से मंगलवार को जुलूस व रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान 200 प्वाइंट रोस्टर को बहाल करने और 10 फीसदी सर्वण आरक्षण को समाप्त करने आदि मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई।
संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने भारत बंद के आह्वान के क्रम में जुलूस निकाला। इस दौरान अंबेडकर तिराहा स्थित अंबेडकर पार्क से जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। संयोजक राजेश कुमार गौतम ने कहा कि लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा हेतु भारत बंद किया जा रहा है। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के दुरुपयोग होने की संभावना है। जनता का विश्वास इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से उठ चुका है। इस लिए बैलट पेपर से चुनाव होना चाहिए। 13 प्वाइंट रोस्टर भी समाप्त किया जाए ।
विज्ञापन

संयोजक राजेश ने कहा कि 13 प्वाइंट रोस्टर से एससी, एसटी और ओबीसी का प्रतिनिधित्व शून्य हो रहा है। वहीं संविधान की भावनाओं के खिलाफ 10 फीसदी आर्थिक आधार पर सवर्णों को आरक्षण दिया गया है। उसे वापस लिया जाए। ओबीसी की जाति आधारित जनगणना करके उनकी संख्या के अनुपात में पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाए। इसी प्रकार आदिवासियों को संविधान के अनुसूची पांचवीं एवं छठी के अनुसार प्रतिनिधित्व देने एवं उनके जल एवं जमीन के अधिकार समाप्त नहीं किया जाए। कार्यक्रम में बहुजन मुक्ति पार्टी, भारत मुक्ति मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ, यादव महासंघ, भारती आदिवासी एकता परिषद, पाल महासभा, भीम आर्मी, भीम सेना, सरदार सेना आरजेडी, एलजेडी के संगठनों के लोग साथ रहे। इस दौरान उदय भान गौतम ,इंद्रसेन आदिवासी, विजय बहादुर प्रजापति, राकेश राजभर, शिव कुमार सेठ, राजा साहब, कृष्ण कुमार यादव, गुलाब यादव आदि उपस्थित रहे। छात्र नेता अजीत यादव के नेतृत्व में छात्रों ने भी 13 प्वाइंट रोस्टर को समाप्त करने और 200 प्वाइंट रोस्टर करने की मांग की। समाजवादी पार्टी के छात्र नेताओं ने भी टीडी कालेज गेट पर पुतला फूंक तेरह प्वाइंट रोस्टर का विरोध किया। पुतला फूंकने वालों में हर्षित कुमार यादव, राकेश यादव, पवन लोहिया, धर्मेंद्र यादव, आलोक, डा. अमित कुमार, कौशल यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed