{"_id":"5c7ec496bdec22144d7dfc64","slug":"61551811734-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-पास मशीन के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-पास मशीन के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केराकत। ई-पास मशीन से खाद्यान्न वितरण में होने वाली परेशानी को लेकर विभिन्न गांवों की महिलाओं ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी आयुष कुमार चौधरी को सौंपा। ज्ञापन देकर ई-पास मशीन से खाद्यान्न दिए जाने पर रोक लगाने की मांग की।
महिलाओं का कहना है कि ग्रामीण महिलाएं मजदूरी करती हैं। जिसके चलते उनके हाथ की अंगुलियों के निशान बनते बिगड़ते रहते हैं। जिसके चलते ई-पास मशीन में अंगूठे के निशान का मिलान नहीं हो पाता है। जिसके कारण कोटेदार राशन नहीं देते है। दूर दराज के गांवों में सर्वर डाउन होने के कारण भी खाद्यान्न नहीं मिल पाता है। तमाम परिवार ऐसे हैैं जो शहरों में मजदूरी करने चले जाते हैं। अगर 3 महीने तक राशन नहीं लिया तो उसका राशन बंद कर दिया जाता है। ग्राम घुड़दौर, देवरानी, भितरी, बम्बावन, पारापाटी, रामगढ़ व सरोजबड़ेवर आदि गांवों की महिलाओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में आशा देवी, अनिता, रेखा देवी, शान्ति, खुशबू निशा, जैमक बानो, बबिता, सावित्री, मंजू, सुशीला, सोना, चिंता देवी, सुनिता, प्रमिला एवं सरिता देवी आदि शामिल रही।