{"_id":"5c7196c3bdec22736c04d6a4","slug":"61550948035-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराकर जमा किया आवेदन फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराकर जमा किया आवेदन फार्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना का लाभ पाने के लिए अभी तक 200 लाभार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। साथ ही आवेदन भी कर दिया है। लाभार्थियों को रजिस्ट्रेशन कराने में दिक्कत न हो। इसके लिए आन लाइन रजिस्ट्रेशन कराने की जिम्मेदारी कामन सर्विस सेंटर को दी गई है, जहां से लाभार्थियों द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।वहीं रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लाभार्थियों की भारी भीड़ कामन सर्विस सेंटर व श्रम विभाग कार्यालय में लग रही है।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों को वृद्घा सुरक्षा प्रदान किया जाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान गृह आधारित कर्मकार, गली में फेरी लगाने वालेमध्याह्न भोजन कर्मकार, सिर पर बोझा उठाने वाले ईट -भट्ठा कर्मकार, मोची, कूड़ा बीनने वाले, घरेलू, धोबी, रिक्शा चालक, ग्रामीण भूमिहीन श्रमिक, आन अकाउंट कर्मकार, कृषि कर्मकार, सन्ननिर्माण कर्मकार, बीड़ी, हथकरघा, चमड़ा आदि काम करने वालों को लाभांवित किया जाना है। इसके लिए 18 से 40 वर्ष के लोगों को योजना का लाभ दिया जाएगा। जितनी धनराशि लाभार्थी जमा करेगा। उतनी ही धनराशि सरकार द्वारा जमा की जाएगी। लाभार्थियों को प्रतिमाह धनराशि जमा करना निर्धारित कर दिया गया है। इसके बाद 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद योजना के अधीन प्रत्येक लोगों को तीन हजार रुपया मासिक पेंशन दिया जाएगा। इसका लाभ पाने के लिए पात्र लोगों की भीड़ कामन सर्विस सेंटरों व श्रम विभाग कार्यालय में जुटने लगी है। हर कोई अपना आन लाइन रजिस्ट्रेश शीघ्र कराना चाह रहा है। वहीं फार्म भी भरकर जमा करने का कार्य किया जा रहा है।
योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र लोगों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराने और फार्म जमा करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अभी तक 200 पात्र लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराकर फार्म जमा कर दिया है।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह
सहायक श्रमायुक्त