फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दुर्घटनाग्रस्त होने से बची काशी एक्सप्रेस

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची काशी एक्सप्रेस

Thu, 31 Jan 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त होने से बची काशी एक्सप्रेस

विज्ञापन
मीरगंज। इलाहाबाद-जंघई रेल मार्ग पर असवा गांव के पास बुधवार को ग्रामीण और गेटमैन की सतर्कता से रेल हादसा टल गया। टूटी पटरी को देख गेटमैन ने लाल झंडी लगाकर काशी एक्सप्रेस ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा लिया। सूचना पर पहुची टीम ने फैक्चर को ठीक किया। इस दौरान काशी एक्सप्रेस घटनास्थल पर और डेमू स्टेशन पर 30 मिनट तक खड़ी रही। पटरी को लोहे की प्लेट से जोड़कर काशन से गाड़ियों को चलाया गया।

जंघई-इलाहाबाद रेल रूट पर असवा गांव के पास बुधवार को सुबह करीब 11 बजे असवा गांव निवासी साजन मिश्रा टहलते हुए कहीं जा रहे थे। उनकी नजर टूटी हुई रेल पटरी पर पड़ी। दस मिनट पहले ही इसी पटरी से ग्वालियर वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस गुजरी थी। सातन ने फौरन इसकी सूचना गेटमैन पीयूष आनन्द को दी। इसी बीच कुर्ला से चलकर गोरखपुर जाने वाली 11507 काशी एक्सप्रेस के आने का समय हो चुका था। गेट मैन ने तत्काल लाल झंडी लगाकर ट्रेन को रोक ली। इसकी सूचना जंघई स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर पीडब्ल्यूआई डीएन मिश्रा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गैंगमैन टीम की मदद से टूटी पटरी को प्लेट से जोड़कर कासन के सहारे गाडिय़ों का संचालन शुरू कराया। इस दौरान काशी एक्सप्रेस घटनास्थल के पास और डेमू स्टेशन पर 30 मिनट तक खड़ी रही। पीडब्लुआई डीएन मिश्रा ने बताया की गाडिय़ां कासन से चलाई जा रही हैं। टूटी पटरी को ठीक कर कासन से गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। पटरी को वेल्डिंग कर सुबह तक गाड़ियों का संचालन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed