फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जायसवाल समाज सेवा समिति ने जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल

जायसवाल समाज सेवा समिति ने जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल

Sun, 06 Jan 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
जायसवाल समाज सेवा समिति ने जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल

विज्ञापन
जौनपुर। जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार की रात जरूरतमंदों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए कंबल व रजाई वितरित किया गया। ओलन्दगंज, सद्भावना पुल, शाही पुल, कोतवाली, जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन सहित आस-पास के अलावा मलिन बस्ती में रात भर टहल कर जायसवाल समाज के लोगों ने जरूरतमंदों को कंबल व रजाई दिया। जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे सर्वोत्तम सेवा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, चंद्रशेखर जायसवाल, ध्रुव जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, राम आसरे जायसवाल, केके जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, संजय कुमार, रोहन जायसवाल, राजकुमार जायसवाल आदि उपस्थित रहे। दिलीप जायसवाल ने सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उधर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक के नेतृत्व में अराजी भूपतिपट्टी जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर विक्रम कुमार गुप्त, सचिव अवधेश गिरि, नाजिमा, अमरावती प्रजापति, कलावती प्रजापति, साफिया, शबनम, निजामुद्दीन, भोला, छोटेलाल, अजय शुक्ला, सोना बानो, हसीना बेगम, सत्येंद्र अग्रहरि, अतुल जायसवाल, अतुल सिंह, महेंद्र प्रताप चौधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक कृष्णा पाठक ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed