फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   572.26 hectares planted 5.33 million trees

572.26 हेक्टेयर में लगाए 5.33 लाख पौधे

Tue, 12 Jul 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 12 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
572.26 hectares planted 5.33 million trees
खुटहन के बियसिया गांव में पौधरोपण करते राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई।
ग्रीन यूपी क्लीन यूपी के तहत सोमवार को पौधरोपण पूरे जिले में हुआ। पौधरोपण का कार्य देर शाम तक चला। प्रशासन की मानें तो इसके लिए साढ़े पांच हजार मजदूर लगाए गए थे। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने मड़ियाहूं ब्लाक के मईडीह गांव में आम का पौधा लगाया।
विज्ञापन


जिले में लक्ष्य के अनुरूप कुल  572.26 हेक्टेयर भूमि में पांच लाख 33 हजार 415 पौधे लगाए गए। पौधरोपण महराजगंज ब्लाक में पांच स्थानों पर,  करंजाकला में  आरा, चांदी गहना, कुकहा, छबीलेपुर, सिकरापुर, चौकीधरसंड में 43500 पौधरोपण हुआ।
विज्ञापन


डोभी में वन विभाग द्वारा जौनपुर-औड़िहार रेल प्रखंड पर दुधौड़ा से डोभी रेलवे स्टेशन के बीच 8600 पौधे लगाए गए। शुरूआत बीडीओ रवि कुमार ने किया। सिंगंरामऊ में सिंघावल गांव स्थित पीली नदी के किनारे पौधे लगाए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकरारा की बीडीओ प्रीति तिवारी का कहना है कि पूरे विकास खंड में 35001 पौधे लगाए गए हैं।    केराकत क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल देवराई में एसडीएम सहदेव मिश्र, तहसीलदार पीके राय बीडीओ अरुण पांडेय ने नीम और सीसम का पेड़ लगाकर शुभारंभ किया।

एसडीएम ने बताया कि तहसील में 99 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। बक्शा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के समीप खंड विकास अधिकारी आरके सिंह ने, हैदरपुर में कै बिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने पौधरोपण किया। मुंगराबादशाह पुर के उकनी में विधायक सीमा द्विवेदी ने नीम का पेड़ लगाया।

सुजानगंज के उमरपुर गांव में भी सीमा द्विवेदी ने पौधरोपण किया। पूरे ब्लाक में 23 हजार 388 पौधरोपण किए गए। मछलीशहर में 31625 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य था। बारी गांव में सपा जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद और डाकबंगला में राज्य मंत्री जगदीश सोनकर ने पौधरोपण किया।

रामपुर: स्थानीय ब्लाक में गंधौना, मधुपट्टी, सरायडीह, नूरपूर, ठाठर व हैदरगंज गांव में 16500 पौधरोपण किया गया। मुफ्तीगंज: स्थानीय विकास खंड में 22 हजार पौधे लगाए गए।  धर्मापुर: धर्मापुर ब्लाक में नयनसंड, सखैला, गौराबादशाहपुर, सेंवईनाला मार्ग, औड़िहार रेल खंड व जफराबाद-सुल्तानपुर रेल खंड पर 27925

पौधरोपण किया गया इसकी शुरूआत बीडीओ प्रियंका सिंह ने पौधरोपण कर के किया। थानागद्दी:  केराकत क्षेत्र के देवराई ग्राम पंचायत में एसडीएम सहदेव मिश्र व जिला उपाध्यक्ष नीरज पहलवान ने पौध रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मीरगंज: स्थानीय ब्लाक में अलापुर हवेली,वसेरवा, चौकीखुर्द, बरसठी सड़क, मछलीशहर बंधवा बाजार में पौध रोपण किया गया। मंत्री जगदीश सोनकर ने मछली         शहर ब्लाक पर पौधा लगाकर शुरुआत की। नेवढ़िया: रामनगर ब्लाक के सेउर गांव में ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह मखड़ू ने पौधरोपण का शुभारंभ किया।


खुटहन: पिलकिछा गांव में नियोजन एवं ऊर्जा राज्य मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने पौधारोपण का शुभारंभ किया। बदलापुर: ब्लाक के मरगूपुर, लखनेपुर, रूपचन्दपुर, मछलीगांव, मुरादपुर, कोटिला, बलुआ व सिंघावल  गावं में पौध रोपण  हुआ। इस दौरान मुरादपुर कोटिला में विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा ने  पौध रोपण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed