{"_id":"5efe0fc58ebc3ea116794ae3","slug":"56-jaunpur-news-vns5335688194","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 दिव्यांगों को सांसद-विधायक ने दिए उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 दिव्यांगों को सांसद-विधायक ने दिए उपकरण
विज्ञापन
बरसठी। ब्लाक कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने कैंप लगाया। सांसद मछलीशहर बीपी सरोज और विधायक मड़ियाहूं डॉ. लीना तिवारी ने संयुक्त रूप से 56 दिव्यांगों को सहायक उपकरण व ट्राई साइकिल वितरित किया।
सांसद बीपी सरोज ने दिव्यांगजनों को सरकार की ओर से दिए जा रहे पेंशन, आवास सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। विधायक डॉ. लीना तिवारी ने कहा कि सहायक उपकरणों की मदद से दिव्यांग आत्मनिर्भर बन पाएंगे। उन्हें किसी अन्य के सहारे की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने दिव्यांगों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। बीडीओ राजन राय ने ब्लॉक क्षेत्र के सभी पात्रों को सरकार पेंशन के लिए सीधे ऑनलाइन आवेदन करने को कहा। कार्यक्रम में 56 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल व सहायक उपकरण दिए गए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अर्चना यादव, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, जिलेदार तिवारी, ब्रह्मदेव तिवारी, केपी मिश्रा, विजय सिंह, चंद्रमोहन आदि मौजूद रहे।
विधायक ने क्षतिग्रस्त सड़कों का लिया जायजा
रामपुर। कस्बे के कठवतिया चौराहे पर मड़ियाहूं विधायिका डॉ. लीना तिवारी ने क्षतिग्रस्त सड़कों का जायजा लिया। पिछले 10 दिनों से लग रहे जाम व पानी निकासी की समस्या के बारे में कार्यकर्ताओं ने विधायक को बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि फिलहाल इस समय एक सप्ताह के अंदर सड़क के पास जितने भी नाले हैं, सबकी सफाई करा दी जाएगी, जिससे पानी सड़क पर न लगे। उन्होंने एडीओ को इसके लिए हिदायत दी।