फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   54 people, including two couples in the city, are corona positive

शहर के दो दंपती समेत 54 लोग कोरोना पॉजिटिव

Tue, 15 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
54 people, including two couples in the city, are corona positive
सुईथाकला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मी को कोरोना संक्रमित होने के बाद बंद किया - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शहर के दो मोहल्ला में दो दंपती समेत मंगलवार को कोरोना के 54 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। पीड़ितों में मछलीशहर में एक ही परिवार के, जबकि मुफ्तीगंज के एक ही गांव के तीन लोग शामिल हैं। एक बैंक प्रबंधक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए मरीजों के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 4503 हो गई। इसमें एक्टिव केस 692 हैं। अब तक 57 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
विज्ञापन

कोरोना के नए मरीजों की पहचान के लिए मंगलवार को भी जिले में विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर जांच की गई और सैंपल लिए गए। शहर के नईगंज मोहल्ला निवासी एक अधेड़ दंपती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। मतापुर स्थित राजपूत कॉलोनी में भी एक युवा दंपती कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इनके अलावा मुल्लाटोला, ईशापुर सहित सिरकोनी बाजार, आलमगंज, बीबीगंज, जमालपुर पट्टी, गुतवन, रामपुर नद्दी, बजरंगनगर में भी नए पॉजिटिव केस मिले हैं। मुफ्तीगंज के भुईली गांव में तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मछलीशहर सीएचसी की टीम ने डॉ बीएल यादव के नेतृत्व में कल्यानपुर में कैंप लगाकर 50 लोगों की जांच की। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी एल-1 अस्पताल भेज दिया गया है। टीम में डॉ भोलानाथ गुप्ता, राय साहब चौहान, रवींद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। उधर, महराजगंज में एसबीआई शाखा कोल्हुआ के प्रबंधक की रिपोर्ट मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव आई। ऐहतियात के तौर पर शाखा को बंद करा दिया गया। अन्य कर्मचारियों को भी जांच कराने के लिए कहा गया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को 1424 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए, जिसमें 54 पॉजिटिव हैं। 120 सैंपल दोबारा लिए जाने हैं। पहले से भर्ती 37 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। अभियान के दौरान 1740 नए सैंपल लिए गए। इसे मिलाकर अब तक 127245 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 124326 का रिजल्ट आ गया है।
विज्ञापन

कल शहर के 15 वार्डों में चलेगा विशेष अभियान
जौनपुर। शहर के 15 वार्डों में कोरोना के मरीज सर्वाधिक मिले हैं। इसके मद्देनजर इन वार्डों में 17 सितंबर को अभियान चलाकर लोगों की जांच की जाएगी। एंटीजन किट के साथ स्वास्थ्य टीम वार्ड में ही विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर सैंपल लेगी व जांच करेगी। डीएम ने बताया कि डेरा यूसुफ, रामनगर, हुसैनाबाद, अहियापुर, पान दरीबा, हरदीपुर, मतापुर, नईगंज, मछरहटटा, मकदूमशाह अढ़न, मुफ्ती मोहल्ला, रासमंडल, मीरमस्त चाचकपुर, ढालगर टोला में कोरोना के कई मरीज पाए गए हैं। शहरी क्षेत्र के अधिकांश मरीज इन्हीं वार्डों के हैं। लिहाजा यहां विशेष अभियान चलाकर जांच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed