फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   52 thousand members of Congress, got 27 thousand votes

कांग्रेस के 52 हजार सदस्य, वोट मिला 27 हजार

Thu, 17 Mar 2022 08:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
52 thousand members of Congress, got 27 thousand votes
जौनपुर। इस बार के विधानसभा चुनाव में कुछ रोचक तथ्य भी सामने आए हैं। इस बार सभी नौ सीटों पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। पार्टी जिलाध्यक्ष तक ने स्वीकार किया कि सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भी अपने प्रत्याशी को वोट नहीं किया।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के मुताबिक, जनपद में पार्टी के 52 हजार सक्रिय कार्यकर्ता हैं। इनकी सदस्यता की रसीद संबंधित चुनाव लड़ने वाले आवेदकों और पार्टी के ब्लाक अध्यक्षों ने काटे थे। निश्चित रूप से हमारे ही कार्यकर्ताओं ने शत-प्रतिशत वोट अपने प्रत्याशी के नहीं दिया होगा। विधानसभा चुनाव में नौ विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के 9 प्रत्याशियों की न सिर्फ जमानत जब्त हो गई, बल्कि यह भी स्पष्ट हो गया कि पार्टी के प्रत्याशियों को पार्टी के ही लोग (सदस्यों) ने पसंद नहीं किया। इतना ही नहीं, देखा जाए तो कांग्रेस के कुल 9 प्रत्याशी 27 हजार 13 वोट पाए थे, जिसमें अकेले 12 हजार 106 मत सदर से कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद पाए थे। यानी कांग्रेस के कुल आठ प्रत्याशी 14 हजार 967 वोट पाए थे।
विज्ञापन

विधानसभा कांग्रेस मिले मत
बदलापुर- आरती सिंह-1651
शाहगंज-परवेश आलम-1519
सदर-नदीम जावेद-12106
मल्हनी-पुष्पा शुक्ला-1444
मुं.बादशाहपुर-प्रमोद कुमार सिंह-1830
म.शहर-माला देवी-2178
मडि़याहूं-मीरा पांडेय-1372
जफराबाद-लक्ष्मी नागर-2235
केराकत-राजेश-2688
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed