{"_id":"5c7ec678bdec22141f00d2df","slug":"51551812216-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के मन की बात मोदी जी के साथ कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के मन की बात मोदी जी के साथ कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। लखौवा में स्थित इंडियन एजुकेशनल संस्थान में आयोजित छात्रों के मन की बात मोदी जी के साथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं जिले के सह प्रभारी राम प्रकाश दुबे ने कहा कि भाजपा एकमात्र लोकतांत्रिक दल है। जिसमें समाज के सभी वर्गों, तबकों के विचारों व सुझाव को आत्मसाद करके भारतीय जनता पार्टी अपना चुनावी संकल्प पत्र तैयार करती है। 2014 से 2019 तक केंद्र सरकार का कार्यकाल जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। लेकिन 2019 से 2024 तक का कार्यकाल जनता की आशाओं का कार्यकाल होगा।
जफराबाद विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने छात्रों एवं नौजवानों एवं बेटियों की लिए लाभकारी योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का लोहा पूरा विश्व मान रहा है। लेकिन भारत में सत्ता के लिए कुछ बेचैन राजनीतिक दल एकजुट होकर मोदी सरकार को नीचा दिखाने के लिए सारी हदें तोड़ते हुए सेना तक का अपमान करने से नहीं चूक रहे हैं। संचालन जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी, अभय राय, मेनका सिंह ,रिशु सिंह ,संतोष सिंह, किरण यादव ,अंजना मिश्र, सीमा गुप्ता ,मनोज कुमार, अनिल मौर्य सहित तमाम छात्र उपस्थित रहे।