{"_id":"5c7ec3a3bdec22144002d017","slug":"51551811491-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज समाप्त होगा सत्यापन व फीडिंग का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज समाप्त होगा सत्यापन व फीडिंग का कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के हजारों अन्नदाता प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित रह जाएंगे। योजना के तहत पात्र किसानों के सत्यापन की आखिरी तिथि छह मार्च है लेकिन एक लाख से अधिक किसानों की सत्यापन रिपोर्ट नहीं आ सकी है। महज एक दिन में सभी का सत्यापन करना और उसकी फीडिंग करना संभव नहीं है।
जिले में दो हेक्टेयर तक जोत करने वाले कुल छह लाख 36 हजार 852 किसान है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए लेखपाल किसानों का सत्यापन कर रहे हैं और उसके बाद उनकी फीडिंग पोर्टल पर की जा रही है। किसानों से घोषणा पत्र, आधार कार्ड व बैंक एकाउंट नंबर व खतौनी की नकल जमा करनी है। इसके बाद सत्यापन करके विवरण फीड किया जा रहा है। अभी एक लाख 24 हजार 852 किसानों की सत्यापन रिपोर्ट नहीं आ पाई है। पांच लाख 12 हजार किसानों की सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त हुई है। उसमें भी चार लाख 10 हजार किसानों की फीडिंग मंगलवार तक हो पाई थी।
उप निदेशक जय प्रकाश का कहना है कि शासन ने किसानों के सत्यापन और फीडिंग की अंतिम तिथि छह मार्च तय की है। अभी लगभग 20 फीसदी किसानों का सत्यापन रिपोर्ट नहीं आ सकी है। अलबत्ता फीडिंग में हुई त्रुटियों को सुधारने की व्यवस्था हो गई है, उसे दुरुस्त किया जा रहा है।