{"_id":"5c53402bbdec222ee0736ffe","slug":"51548959787-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी के सामने हर रोज लगता है चार घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी के सामने हर रोज लगता है चार घंटे जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर। बेतरतीब खड़े वाहनों से हर रोज सब्जी मंडी के सामने घंटों जाम लग जाता है। गुरुवार को जाम लगने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बावजूद तहसील प्रशासन एवं पुलिस चुप्पी साधे हुए है।
बदलापुर सब्जी मंडी में मध्य प्रदेश, बंगलुरू, बंगाल, झारखंड, बिहार सहित इलाहाबाद, फरुखाबाद , आगरा से मटर, सूरन, मिर्च, आलू, टमाटर, अदरक, प्याज थोक में आते हैं। सब्जी मंडी नहीं बनने पर दस वर्ष पूर्व बदलापुर के सब्जी विक्रेता जौनपुर, सुल्तानपुर आदि मंडियों से सब्जी खरीद कर बिक्री करते थे। वर्ष 2008 में कस्बा निवासी श्रवण कुमार मौर्य तथा विनोद मौर्य ने अपनी भूमि को सब्जी मंडी में तब्दील कर दिया। आज इस मंडी में राकेश मौर्या, रमापति मौर्या, राम आशीष मौर्या, ताज मुहम्मद, संग्राम मौर्या आदि आढ़तियों सहित बीस के करीब छोटी दुकान है। यहां से पंद्रह किलोमीटर दूर घनश्यामपुर, रामनगर, महराजगंज, सिंगरामऊ, बहरीपुर तथा रतासी आदि बाजारों तक सब्जी की बिक्री फुटकर दुकानदारों द्वारा की जाती है। सब्जी चढ़ाने, सब्जी उतारने के लिए सैकड़ों वाहन खड़ा कर दिए जाते है। जिससे लंबी कतार प्रति दिन सुबह छह बजे से दस बजे तक सब्जी मंडी के सामने हाईवे पर लग जाती है। वाहनों की लंबी कतार के कारण प्रति दिन सुबह यातायात बुरी तरह प्रभावित रहता है। जाम के कारण ही किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। क्षेत्र के ग्राम कछौरा निवासी डा. चन्दन सिंह, संजय यादव, अरविंद तिवारी, डा. प्रमोद मिश्र ने प्रशासन को सब्जी मंडी के सामने लगे जाम को तत्काल हटाने के साथ ही बदलापुर में एक आदर्श सब्जी मंडी का निर्माण कराने की मांग की है।