फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नगर पालिका के वाहन कचरा ढोते नहीं, सड़कों पर बिखेरते हैं

नगर पालिका के वाहन कचरा ढोते नहीं, सड़कों पर बिखेरते हैं

Fri, 01 Feb 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के वाहन कचरा ढोते नहीं, सड़कों पर बिखेरते हैं

विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका परिषद के 39 वार्डों में 100 टन कूड़ा हर रोज निकलता है। कूड़े के निस्तारण के लिए न तो कोई व्यवस्था है और न ही उसे सही स्थान पर ले जाकर गिराया जाता है। कूड़ा उठाकर ले जाने की जिम्मेदारी जिन वाहनों पर है वह क्षमता से अधिक कूड़ा लाद लेते हैं और रात में लेकर कुल्हनामऊ की तरफ जाते हैं, जहां जगह-जगह रास्ते में कूड़ा गिरता रहता है। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों को परेशानी होती है।

नियम है कि कूड़ा कचरा ढोने वाले वाहन बिना कवर के कूड़ा लादकर सड़कों पर नहीं चलेंगे लेकिन इस नियम का कोई अनुपालन न तो हो रहा है और न ही अधिकारियों को कुछ पता है। ओवरलोड वाहन कूड़ा बिखरते हुए रात में सरपट सड़कों पर दौड़ते हैं। इनकी वजह से गंदगी फैल जाती है। दिन में भी ऐसे वाहनों को देखा जा सकता है। शहर से निकलने वाले कूड़ों के निस्तारण के लिए कुल्हनामऊ में कूड़ा निस्तारण केंद्र बना है लेकिन कूड़े का निस्तारण वहां नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों ने हाल ही में कहा था कि जल्द ही निर्माण शुरू होगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। 33 वार्डों में नगर पालिका डोर टू डोर कूड़ा का उठान कर रहा है लेकिन सही मायने में कूड़े को जहां गिराना चाहिए वहां नहीं गिराया जा रहा है। नदी में भी कूड़ा डाल दिया जाता जिससे नदी प्रदूषित हो रही है। जिम्मेदार सो रहे हैं। उन्हें नदी से कोई सरोकार नहीं रह गया है। नगर पालिका परिषद के ईओ कृष्ण चंद्र का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed